- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- मछली ठेकेदार की मनमानी से बरसाती...
Satna news: मछली ठेकेदार की मनमानी से बरसाती नाले में आई बाढ़, नाबालिग डूबा

डिजिटल न्यूज़ सतना
सिविल लाइन थाना अंतर्गत पेप्टेक सिटी के पीछे स्थित गेदुरी बांध के ओवर फ्लो से नाले में आई अचानक बाढ़ में एक नाबालिग बह गया, जिसका अब तक कुछ पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम रात के अंधेरे में सर्च लाइट के सहारे उसकी तलाश कर रही है। जानकारी मुताबिक गेदुरी बांध को कुछ लोगों ने मछली पालन के लिए ठेके पर ले रखा है, जो पिछले दो-तीन दिनों के बीच हुई भारी बारिश के चलते लबालब भर गया और ओवर फ्लो होने लगा, मगर ठेकेदार और उसके लोगों ने पाली गई मछलियों को बचाने के लिए बांध का मुख्य निकासी द्वार खोलने के बजाए मेड़ के पास गड्ढा खोदकर एक ढोला डाल दिया, जिसका दूसरा छोर एनएचएआई के द्वारा बनाई जा रही सडक़ की तरफ खुलता है। इसी ढोला के रास्ते बांध का ओवर फ्लो पानी छोड़ा गया, लेकिन तेज बहाव में मेड़ का काफी हिस्सा कट गया और पानी सीधे नाले में गिरने लगा।
Created On :   1 Sept 2026 1:53 PM IST











