Satna news: पोंड़ी-पतौरा मार्ग पर आवागमन ठप

पोंड़ी-पतौरा मार्ग पर आवागमन ठप
जिगनहट एनीकेट में ओवरफ्लो से बह गया सडक़ा बड़ा हिस्सा

डिजिटल न्यूज़ सतना

भारी बारिश से चित्रकूट समेत समूचे जिले के नदी-नाले उफान पर हैं, जिनसे जन-धन की काफी हानि भी हुई है। सतना नदी का जलस्तर बढऩे से कई जगह पुल और रपटे क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसी ही एक घटना सोमवार को शहर से लगे जिगनहट में सामने आई, जहां पुलिया के पास बने नगर निगम के एनीकेट में अचानक बहाव तेज होने से नदी का पानी सडक़ पर आ गया, जिसके दबाव से जिगनहट-पोंड़ी मार्ग का बड़ा हिस्सा बह गया और वहां खांई बन गई। रोड बह जाने से सतना से जिगनहट के रास्ते पोड़ी का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। यह खबर लगते ही एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया ने राजस्व अमले, पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सडक़ के दोनों तरफ बैरिकेटिंग कराते हुए मार्ग अवरुद्ध करा दिया। बताया जा रहा है कि यदि फिर बारिश होती है तो नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा, जिससे सडक़ में और ज्यादा कटाव हो सकता है।

Created On :   1 Sept 2026 1:44 PM IST

Tags

Next Story