- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की...
Satna news: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

डिजिटल न्यूज़ सतना
कोठी थाना अंतर्गत रनेही मोड़ के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर को तकरीबन ढाई बजे कोठी कस्बे से चित्रकूट की तरफ जाने वाले मार्ग पर रनेही मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक बाइक में सवार रूपेश पुत्र वीरेन्द्र कुशवाहा 26 वर्ष, निवासी रनेही के सिर पर गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार अजीत पुत्र शंखू कोल 25 वर्ष, निवासी पतेरिया, गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव मरचुरी भेजने के साथ घायल को हॉस्पिटल पहुंचा दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजीत को सतना रेफर कर दिया गया।
Created On :   31 Aug 2026 1:46 PM IST












