Satna news: नाले में डूबे नाबालिग की 22 घंटे बाद मिली लाश

नाले में डूबे नाबालिग की 22 घंटे बाद मिली लाश

डिजिटल न्यूज़ सतना

गेदुरी बांध के ओवर फ्लो से नाले में आई बाढ़ में डूबे नाबालिग की लाश लगभग 22 घंटे बाद बरामद कर ली गई, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर शेरगंज निवासी असीम पुत्र संदीप कोल 13 वर्ष, अपने 3-4 दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर को गेदुरी बांध से लगे नाले में नहाने और मछली पकडऩे आया था, जहां तकरीबन 3 बजे अचानक आई बाढ़ में तीन बच्चे फंसे गए। कुछ देर की जद्दोजहद के बाद दो लडक़े बाहर निकल आए, मगर असीम डूब गया। इस घटना की खबर तुरंत उसके साथियों ने पुलिस और परिजन तक पहुंचाई तो पुलिस टीम ने एसडीईआरएफ के साथ मौके पर पहुंचकर सर्चिंग प्रारंभ कर दी, लेकिन कई घंटों तक कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह दोबारा खोज शुरू की गई और जलस्तर कम होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर सतना-पन्ना मार्ग पर बने पुल के नीचे से नाबालिग की लाश बरामद कर ली गई।

Created On :   2 Sept 2026 2:38 PM IST

Tags

Next Story