त्योहार मनाने की आजादी है, दूसरों की भावनाओं और सुविधाओं का भी ध्यान रखें इमरान मसूद

त्योहार मनाने की आजादी है, दूसरों की भावनाओं और सुविधाओं का भी ध्यान रखें  इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दीपावली, बकरीद, प्रदूषण और पराली जलाने जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार को मनाने की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि उससे दूसरे लोगों को परेशानी न हो। वहीं, दीपावली पर दिए गए अपने बयान को लेकर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया।

सहारनपुर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दीपावली, बकरीद, प्रदूषण और पराली जलाने जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार को मनाने की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि उससे दूसरे लोगों को परेशानी न हो। वहीं, दीपावली पर दिए गए अपने बयान को लेकर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया।

बकरीद को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वह पहले भी कई बार यह बात कह चुके हैं कि त्योहार मनाने से किसी दूसरे व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। हर किसी को अपना त्योहार मनाने की आजादी है, लेकिन इसके साथ दूसरों की भावनाओं और सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पहले के कम से कम दस बयान मौजूद हैं।

दीपावली को लेकर अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनसे दीपावली के संदर्भ में सवाल पूछा गया था और उन्होंने उसी के आधार पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

मसूद ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण के लिए केवल दीपावली को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। प्रदूषण इंसानों की गतिविधियों के कारण पैदा होने वाली समस्या है, न कि प्रकृति की वजह से। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दीपावली से पहले ही वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब नहीं हो जाता? लोग सदियों से दीपावली मनाते आ रहे हैं और वह खुद भी यह त्योहार मनाते हैं। ऐसे में उनके बयान को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है।

पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर इमरान मसूद ने कहा कि इस मुद्दे पर किसानों को निशाना बनाने के बजाय उनके नजरिए से समाधान तलाशना चाहिए। उन्होंने माना कि पराली जलाने से प्रदूषण होता है, लेकिन कृषि कचरे से उपयोगी उत्पाद बनाया जा सकता है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि देशभर में हर 100 किलोमीटर पर विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाए जाएं, जहां कृषि कचरे का इस्तेमाल किया जा सके। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने में भी मदद मिलेगी।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर भाजपा की टिप्पणियों पर भी मसूद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को जो कहना है, कहने दिया जाए। सच हमेशा चुभता है। उन्होंने कांग्रेस का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से केवल एक ही गलती हुई है कि यहां सवाल उठाने वाले लोग मौजूद हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story