दीपावली पर पर घर जा रहे लोगों को एक्टर अपारशक्ति खुराना ने दी ये सलाह, ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो किया शेयर

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपावली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है तो एक तरफ ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को ऑफिस के काम की वजह से छुट्टी मिलने में परेशानी हो रही है। इसी पर हास्य अंदाज में तंज कसते हुए अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने सभी को पेंडिंग काम पूरा करके घर जाने की सलाह दी है।
अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ट्रेन में चलते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "मुझे ट्रेन में सफर करना बहुत पसंद है। साथ ही भारतीय ट्रेन में रेट्रो गाने बजाने की भी मांग कर रहा हूं, मजा आ जाएगा। वैसे हम में से बहुत से लोग दीपावली के लिए घर जा रहे हैं। ट्रेनें, फ्लाइट सब फुल होने वाली हैं। सेफ ट्रैवल करना, खुशी-खुशी घर पहुंचना। कोई भी काम पेंडिंग छोड़कर मत जाना, वरना बॉस के ताने सुनने पड़ेंगे।"
वीडियो में अपारशक्ति खुराना ने 1961 की फिल्म 'हम दोनों' का प्रसिद्ध गीत 'मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया' ऐड किया। मोहम्मद रफी द्वारा गाया गया यह गीत साहिर लुधियानवी ने लिखा है और संगीत जयदेव ने दिया है। यह गाना जीवन के प्रति एक सकारात्मक और बेफिक्र नजरिए को दर्शाता है, जिसमें हर फिक्र को भुलाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है।
अपारशक्ति खुराना को हालिया रिलीज फिल्म 'प्रेम कीटाणु' में नजर आए थे। अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित फिल्म में वीर पहाड़िया के अलावा अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म कॉलेज के दिनों की मस्ती, दोस्ती, एकतरफा प्यार और दिल टूटने जैसे अनुभवों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में उन्होंने रणजीत नाम का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक लव ट्रायंगल (त्रिकोणीय प्रेम कहानी) पर आधारित है, जिसमें वीर पहाड़िया (विशाल) और डेब्यूडेंट आफिया सईद (सुहानी) मुख्य भूमिकाओं में हैं। अपारशक्ति खुराना का किरदार 'रणजीत' इस कहानी में एक अहम पेचीदगी और ट्विस्ट लेकर आता है।
यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद इसे दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
