डेफ लेपर्ड के गानों पर झूम उठीं बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा

डेफ लेपर्ड के गानों पर झूम उठीं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा
अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा इन दिनों भारत में ही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ रॉक बैंड डेफ लेपर्ड का लाइव कॉन्सर्ट देखा। अभिनेत्री ने इस इवेंट में शामिल होने का श्रेय अभिनेता डिनो मोरे को दिया।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा इन दिनों भारत में ही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ रॉक बैंड डेफ लेपर्ड का लाइव कॉन्सर्ट देखा। अभिनेत्री ने इस इवेंट में शामिल होने का श्रेय अभिनेता डिनो मोरे को दिया।

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए। इसमें अभिनेत्री के दोस्त और अभिनेता डिनो मोरे भी नजर आ रहे हैं। प्रीति ने लिखा, "कभी-कभी आखिरी समय पर बने प्लान सच में कमाल के होते हैं। मेरे कॉन्सर्ट पार्टनर डिनो मोरिया को बहुत-बहुत धन्यवाद।"

उन्होंने बताया कि उन्हें इस कॉन्सर्ट में बहुत मजा आया। मुंबई की तेज गर्मी भी उनके जोश को कम नहीं कर पाई। पूरा अनुभव शानदार रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "सच कहूं तो मुझे सिर्फ चार गाने ही पता थे, लेकिन फिर भी मैं बहुत खुश होकर लौटी क्योंकि बैंड ने ठीक उन्हीं गानों को बजाया जिन्हें मैं जानती थी।"

प्रीति ने आगे लिखा कि ऐसे आखिरी समय के प्लान, सच्चे दोस्त जो हर वक्त साथ दें और एक जोरदार रॉक कॉन्सर्ट। ये सब मिलकर पुरानी यादों को ताजा कर देते हैं। उन्होंने खास तौर पर एक गाने का जिक्र किया। पोस्ट में पीएस लिखते हुए उन्होंने लिखा, "'पोर सम शुगर ऑन मी' वो गाना था जिसे मैं तब बार-बार सुनती थी जब पहली बार मुंबई आई थी। अब लगता है जैसे जिंदगी ने पूरा चक्कर लगाकर फिर उसी जगह आकर खड़ी हो गई हो।"

बता दें कि डेफ लेपर्ड इंग्लैंड के शेफील्ड का एक बेहद प्रसिद्ध ब्रिटिश रॉक बैंड है, जिसका गठन 1977 में हुआ था। यह 1980 के दशक की शुरुआत में हार्ड रॉक और हेवी मेटल के सबसे सफल बैंडों में से एक बना। हिस्टीरिया और पायरोमेनिया जैसे एल्बमों के साथ उन्होंने विश्व स्तर पर धूम मचाई, जिसमें उन्होंने मेटल की ताकत को पॉप धुनों के साथ मिलाया था।

1980 के दशक के रॉक संगीत में, इन्हें मोटली क्रू, बॉन जोवी के साथ ग्लैम मेटल के 'बिग फोर' में गिना जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story