राजनीति: धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज, विधायकों का सीएम से मुलाकात का सिलसिला शुरू

धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज, विधायकों का सीएम से मुलाकात का सिलसिला शुरू
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में पांच कैबिनेट पद खाली हैं और जल्द ही इन पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है।

देहरादून, 3 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में पांच कैबिनेट पद खाली हैं और जल्द ही इन पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है।

भाजपा विधायक लगातार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत ने पत्रकारों को बताया, "मैं अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए नियमित रूप से मुख्यमंत्री से मिलता रहता हूं। कैबिनेट विस्तार का निर्णय पूरी तरह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है। वे जिसे चाहें, जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।" उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट विस्तार करेंगे। वर्तमान में धामी के पास खाली पांच मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा। प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे और चंदन राम दास के निधन के बाद मंत्रिमंडल में रिक्तियां बढ़ी हैं। सूत्रों के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल से एक-एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। जिन नामों की चर्चा है, उनमें मदन कौशिक, खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, बंशीधर भगत और अरविंद पांडेय शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संकेत दिए हैं कि विस्तार जल्द होगा और हाईकमान के साथ चर्चा अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री धामी हाल ही में दिल्ली दौरे पर थे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। हालांकि, धामी ने एक बयान में कहा कि उनका दिल्ली दौरा निजी था और विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई। फिर भी, सूत्रों का दावा है कि होली के बाद विस्तार संभव है।

कैबिनेट विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है। विधायकों में दावेदारी को लेकर उत्साह है, लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान और धामी करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Sept 2025 9:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story