दिल्ली जगतपुरी पुलिस ने दो हथियारबंद बदमाश को किया गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल बरामद

दिल्ली जगतपुरी पुलिस ने दो हथियारबंद बदमाश को किया गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल बरामद
पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी .32 बोर की बेरेटा पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) के जरिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी .32 बोर की बेरेटा पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) के जरिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान शुक्रवार को जगतपुरी थाना पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी इंदरजीत अपने साथी के साथ एक सफेद कार में अवैध हथियार लेकर मास्टर प्लान रोड के रास्ते पुश्ता की ओर जा रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर मास्टर प्लान रोड/ड्रेन रोड के पास जाल बिछाया।

शाम करीब 6:35 बजे मुखबिर के इशारे पर पुलिस टीम ने करकरी मोड़ की तरफ से आ रही सफेद हुंडई वेन्यू कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार चला रहे आरोपी के पास से एक .32 बोर की बेरेटा पिस्टल मिली, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड था। वहीं, कार में बैठे दूसरे आरोपी के पास से एक अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान इंदरजीत (37) और रॉकी (35) के रूप में हुई। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों को सम्मोहित कर उनके पास से नकदी और जेवरात चोरी कर लेते थे। पुलिस के अनुसार, यह तरीका बेहद शातिर और खतरनाक है, जिसमें आरोपी पहले पीड़ित को अपने झांसे में लेते थे और फिर वारदात को अंजाम देते थे।

इस संबंध में थाना जगतपुरी में एफआईआर नंबर 147/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क, चोरी के माल के खरीदारों और अवैध हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है। इंदरजीत और रॉकी दोनों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इंदरजीत पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि रॉकी 3 आपराधिक मामलों में संलिप्तता रखता है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसआई जीत पाल, एएसआई अमित, एएसआई सत्यपाल (आईओ), कांस्टेबल अंकुर मान और कांस्टेबल यतेंद्र शामिल थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story