ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति के विशेष पर संगोष्ठी आयोजित की

ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति के विशेष पर संगोष्ठी आयोजित की
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 10 अप्रैल को आर्थिक स्थिति के विषय पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की और उनके सुझाव सुने।

बीजिंग, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 10 अप्रैल को आर्थिक स्थिति के विषय पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की और उनके सुझाव सुने।

इस मौके पर विशेषज्ञों और उद्यमियों ने कहा कि इस साल की पहली तिमाही में चीन में आर्थिक स्थिति अच्छी कायम रही। कुछ सूचकांक अनुमान से अच्छे हैं। हालांकि, बाहरी प्रभाव से आर्थिक विकास में चुनौती आई, लेकिन समग्र नीति ने इसका मुकाबला किया और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की शक्ति लगातार इकट्ठा हुई। विशेषज्ञों और उद्यमियों ने आर्थिक लचीलापन बढ़ाने, विकास का आधार मजबूत करने और आर्थिक विकास बढ़ाने पर सुझाव पेश किए।

विशेषज्ञों और उद्यमियों के भाषण सुनने के बाद ली छ्यांग ने कहा कि इस साल से बाहरी स्थिति और जटिल बनी रही। शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी विभागों ने और सक्रिय समग्र नीतियों का कार्यान्वयन किया। आर्थिक विकास मजबूत बना हुआ।

ली छ्यांग ने कहा कि पार्टी के निर्णय और योजना के अनुसार सभी कार्यों का ठोस कार्यान्वयन करना होगा, ताकि आर्थिक विकास का अच्छा रुझान मजबूत हो सके। समग्र नीति की दक्षता उन्नत होकर नीतिगत समर्थन और सुधार व नवाचार पर कायम रहना होगा। इसके अलावा, सेवा उद्योग का श्रेष्ठ विकास बढ़ाने के साथ एआई से जुड़े व्यवसायियों का विकास भी गहराना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story