वांग यी और किम जोंग-उन के बीच मुलाकात
बीजिंग, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया की श्रमिका पार्टी के महासचिव किम जोंग-उन ने 10 अप्रैल को प्योंगयांग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।
इस मौके पर वांग यी ने किम जोंग-उन को सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग का स्नेहपूर्ण अभिवादन पहुंचाया और उत्तर कोरिया की श्रमिक पार्टी की नौवीं राष्ट्रीय कांग्रेस व 15वीं सर्वोच्च जन सभा के सफल आयोजन की बधाई दी। वांग यी ने विश्वास जताया कि महासचिव किम जोंग-उन के नेतृत्व वाली श्रमिक पार्टी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में और सभी लोगों के समान प्रयास में उत्तर कोरिया के समाजवादी निर्माण का कार्य अवश्य ही नए स्तर पर पहुंचेगा।
वांग यी ने कहा कि पिछले साल सितंबर में महासचिव किम जोंग-उन ने सफलता से चीन की यात्रा की और चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित भव्य समारोह में भाग लिया। शी चिनफिंग ने आपके साथ ऐतिहासिक मुलाकात की। इसमें चीन-उत्तर कोरिया संबंधों के लिए रणनीतिक निर्देश दिया गया, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ा। चीन उत्तर कोरिया के साथ सर्वोच्च नेताओं के बीच संपन्न अहम सहमतियों का कार्यान्वयन कर आदान-प्रदान और व्यवहारिक सहयोग मजबूत करना चाहता है।
जटिल अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के सामने चीन और उत्तर कोरिया को अपनी राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की रक्षा के साथ-साथ अहम अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में समन्वय और संपर्क मजबूत करना चाहिए, ताकि व्यापक विकासशील देशों के समान हित और विश्व शांति व विकास की रक्षा में योगदान दिया जा सके।
वहीं, किम जोंग-उन ने कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में भारी परिवर्तन हो रहा है। उत्तर कोरिया और चीन के बीच संबंधों का विकास करना दोनों देशों के समान हित के अनुरूप है और उत्तर कोरिया की पार्टी व सरकार की दृढ़ इच्छा और नीति है। उत्तर कोरिया महासचिव शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय की विचारधारा और चार वैश्विक पहलों का पूरी तरह समर्थन करता है। उत्तर कोरिया चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, रणनीतिक संपर्क और आपसी समर्थन बढ़ाना चाहता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 April 2026 6:02 PM IST












