राजनीति: आप के महेश खींची चुने गए दिल्ली नगर निगम के नए मेयर

आप के महेश खींची चुने गए दिल्ली नगर निगम के नए मेयर
दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपने नाम का झंडा बुलंद किया है। ‘आप’ उम्मीदवार महेश खींची मेयर चुनाव में विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपने नाम का झंडा बुलंद किया है। ‘आप’ उम्मीदवार महेश खींची मेयर चुनाव में विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया।

महेश खींची ने जीत दर्ज करने के बाद कहा, “मैं उन सभी पार्षदों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे जीत दिलाई है। इसके साथ ही मैं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहूंगा। हमारे शीर्ष नेतृत्व का भी मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।”

उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर पहुंचाने का काम सिर्फ आम आदम पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया बेहद सुचारू रही और विश्वास दिलाया कि सभी पार्षद पूरी मेहनत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, "हमारा एकमात्र उद्देश्य दिल्ली का विकास करना है और वह हम किसी भी कीमत पर करेगे रहेंगे।”

मेयर पद के लिए कुल 265 वोट पड़े थे। लेकिन, इसमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश खींची को 133, जबकि भाजपा के किशन लाल को 130 वोट मिले। महेश खींची करोलबाग के देवनगर से पार्षद हैं। शैली ओबेरॉय के बाद अब वह मेयर पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। शैली ओबेरॉय का कार्यकाल बढ़ाया गया था।

मेयर पद के लिए अप्रैल 2024 में आम आदमी पार्टी और भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए थे। लेकिन, पीठासीन अधिकारी ने यह कहकर फाइल लौटा दी थी कि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई सिफारिश नहीं थी। इसके मद्देनजर नया मेयर चुने जाने तक शैली ओबेरॉय का कार्यकाल बढ़ाया गया था।

तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन दिनों जेल में थे, इसलिए वह इस संबंध में किसी भी प्रकार की सिफारिश नहीं कर पाए थे।

इससे पहले, दिसंबर 2022 में जब नगर निगम के चुनाव हुए थे, तो आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद ‘आप’ पार्षद शैली ओबेरॉय फरवरी 2023 में महापौर बनी थीं। अप्रैल 2024 में मेयर पद का चुनाव टल गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Nov 2024 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story