दिल्ली संदिग्ध हालात में तीन शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली संदिग्ध हालात में तीन शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहली घटना उत्तम नगर इलाके की है, जहां एक ही फ्लैट से दो युवकों के शव बरामद किए गए।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के दो अलग-अलग इलाकों में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहली घटना उत्तम नगर इलाके की है, जहां एक ही फ्लैट से दो युवकों के शव बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है और उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में कमरे से कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे इस मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरी घटना मोती नगर थाना क्षेत्र के रामा रोड इलाके से सामने आई, जहां एक पाउडर गोदाम के बाहर बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बोरे में लाश मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है और उसके शरीर पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और काफी हद तक सड़-गल चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल है।

दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों और संभावित आपराधिक एंगल का पता लगाया जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 11:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story