दिल्ली मुस्कान हत्याकांड वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने जताई चिंता, बोले- 'हिंदू द्रोहियों के मन में पुलिस का डर नहीं'

दिल्ली मुस्कान हत्याकांड वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने जताई चिंता, बोले- हिंदू द्रोहियों के मन में पुलिस का डर नहीं
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या के बाद चिंताएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू द्रोहियों के मन में शायद पुलिस और कानून का डर बिल्कुल समाप्त हो चुका है।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या के बाद चिंताएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू द्रोहियों के मन में शायद पुलिस और कानून का डर बिल्कुल समाप्त हो चुका है।

वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दिल्ली में फिर एक हिंदू युवती 'जिहादी जानवर' की शिकार हुई। बुधवार सायंकाल पश्चिमी दिल्ली में चार भाई-बहनों और मां के साथ रहने वाली 21 वर्षीय मुस्कान को कुछ समय के लिए अकेला पाकर जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान ने घर में घुसकर चाकुओं से गोद डाला। खबरें हैं कि जिहादी को कल रात दिल्ली पुलिस ने एकाउंटर कर पैर में गोली मार कर पकड़ लिया है, किंतु राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदू युवतियों को ऐसे जिम जिहादियों की ओर से आखिर कब तक टारगेट किया जाता रहेगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "सुनियोजित षडयंत्रों के तहत हो रहे इन संगठित अपराधों पर भला कब अंकुश लगेगा? अकेले दिल्ली में गत कुछ ही वर्षों में इस्लामिक जिहादियों की ओर से दर्जनों हिंदुओं की सरेआम नृशंस हत्याएं हो चुकीं, किंतु क्या किसी एक भी जिहादी को कभी कोई फांसी की सजा भी हो सकी। लगता है कि इन हिंदू द्रोहियों के मन में शायद पुलिस और कानून का डर बिल्कुल समाप्त हो चुका है।"

विनोद बंसल ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस को ऐसे तत्वों के विरुद्ध और कठोरता से पेश आना होगा। उन्होंने लिखा, "हिंदू समाज और खासकर हिंदू युवतियों को भी विशेष सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि अब यह स्थापित सत्य बनता जा रहा है कि 'जिहादी से व्यवहार, जान पर वार' कभी भी बन सकता है।"

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल मुस्कान की उसके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि जब हमला हुआ, तब मुस्कान दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी। आरोपी इमरान घर में घुसा, उसने चाकू से मुस्कान पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी मदद के लिए उसके घर पहुंचे। उन्होंने मुस्कान को गंभीर रूप से घायल पाया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2026 1:50 PM IST

Tags

Next Story