दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी के 181 वाहनों के साथ 36 ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी के 181 वाहनों के साथ 36 ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार
दिल्ली के शाहदरा जिले में वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, जिसके बेहद सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। 'ऑपरेशन चक्र' नाम से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने महज सात दिनों में चोरी के 181 वाहन बरामद किए और 36 ऑटो लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया। शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने आईएएनएस से बातचीत में इस अभियान की पूरी जानकारी दी।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा जिले में वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, जिसके बेहद सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। 'ऑपरेशन चक्र' नाम से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने महज सात दिनों में चोरी के 181 वाहन बरामद किए और 36 ऑटो लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया। शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने आईएएनएस से बातचीत में इस अभियान की पूरी जानकारी दी।

डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शाहदरा जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए 18 नवंबर से 25 नवंबर तक 'ऑपरेशन चक्र' चलाया गया। इस अभियान के लिए कुल 15 टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों में जिले के हर थाने के पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्पेशल स्टाफ, एटीएस और एएसपीएल जैसी विशेष इकाइयों के जवानों को भी शामिल किया गया था।

उन्होंने बताया कि सभी टीमों ने बेहद मेहनत और समन्वय के साथ काम किया। लगातार की गई छापेमारी, निगरानी और सूचना तंत्र के दम पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 181 वाहन बरामद किए। इनमें अधिकांश दोपहिया वाहन बताए जा रहे हैं, जिनकी चोरी दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से की गई थी।

डीसीपी ने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी ऑटो लिफ्टर हैं, जो वाहन चोरी की वारदातों में शामिल थे। इनके साथ ही इनके अन्य साथियों और वाहनों के खरीदारों यानी रिसीवरों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद की गई सभी गाड़ियों की लिंकिंग का काम अभी जारी है।

डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा कि वाहन चोरी के इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। रिसीवरों के बारे में भी जांच की जा रही है, ताकि चोरी के वाहनों को खरीदने-बेचने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश हो सके। उन्होंने कहा कि बरामद वाहनों के असली मालिकों का पता लगाकर उन्हें वाहन लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story