विजया-स्वयंसिद्धा: राष्ट्रीय परिषद में पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने संभाला मोर्चा, कार्यक्रम के कवरेज से सीखा रिपोर्टिंग का हुनर
डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की दो दिवसीय 'विजया-स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय परिषद' केवल महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व पर विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रही, बल्कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण का भी बड़ा मंच बनी। विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने पूरे आयोजन का सक्रियता से कवरेज किया। विद्यार्थियों ने कैमरा संभालने से लेकर साक्षात्कार, रिपोर्टिंग और न्यूज प्रोडक्शन तक की जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, राज्यभर से आए विद्यार्थियों और प्राध्यापकों से बातचीत कर परिषद के विभिन्न सत्रों पर उनकी प्रतिक्रियाएं जुटाईं।
विभागाध्यक्ष धर्मेश धावनकर ने बताया कि आयोजन के कवरेज के लिए टीवी और प्रिंट मीडिया की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग कर समाचार तैयार किए, जिन्हें विभाग के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया। सहायक प्राध्यापक डॉ. तजिंदर सिंह मनकू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने टीवी साक्षात्कार कार्यक्रमों का प्रोडक्शन किया, जबकि सहायक प्राध्यापक डॉ. नीरज नखाते ने पोस्ट प्रोडक्शन और प्रसारण की जिम्मेदारी संभाली।धावनकर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह विशेष अवसर था, क्योंकि उन्हें कक्षा में सीखे गए सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में इस्तेमाल करने का मौका मिला। कैमरा संचालन, साक्षात्कार की तकनीक, रिपोर्टिंग, न्यूज संकलन और प्रस्तुतीकरण की बारीकियों को समझने के साथ ही उन्होंने समयबद्ध तरीके से लाइव असाइनमेंट पूरे किए। आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉल और गतिविधियों के बीच विद्यार्थियों ने साक्षात्कार लिए तथा प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और अनुभवों को अपने कवरेज में शामिल किया। विभाग की ओर से तैयार सामग्री को सोशल मीडिया पर भी सराहना मिल रही है।
इस वर्ष परिषद की थीम 'विजया : शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण का सफर' रखी गई थी। उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के हाथों हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा भी उपस्थित थे।
दूसरे दिन 'महिलाओं का नेतृत्व, प्रशासन और सामाजिक परिवर्तन' विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सलाहकार निधि कामदार और नागपुर महानगरपालिका की स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी वखरे प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुईं।
खुद पर विश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश
परिचर्चा की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर ने की। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और ईमानदारी जरूरी है। साथ ही उन्होंने अनावश्यक आलोचना और हर काम में कमियां निकालने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उनके अनुसार, किसी व्यक्ति या संस्था की ओर से अच्छी पहल की जा रही हो, तो उसे पूरा होने के लिए पर्याप्त समय और अवसर देना चाहिए। तत्काल आलोचना करने के बजाय सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करने की मानसिकता विकसित होनी चाहिए।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
