जांच के निर्देश: लोक भवन में 5 हजार पौधारोपण के प्रस्ताव पर जांच के आदेश, 29.3 लाख रुपये के काम की होगी समीक्षा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका प्रशासन द्वारा सदर स्थित लोक भवन परिसर में 29.3 लाख रुपये की लागत से 5,000 पौधे लगाने के प्रस्ताव पर स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रस्ताव को लौटा दिया है। साथ ही टेंडर की शर्तों में ढील देने सहित अन्य पहलुओं की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, मध्य नागपुर के गांधीबाग जोन में उद्यान विभाग द्वारा पौधारोपण और इसके लिए खर्च की गई निधि को लेकर भी आक्षेप उठाए गए हैं। इस मामले में अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि मनपा प्रशासन ने शहर में पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से सालभर में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के लिए मॉयल और वेकोलि से पौधे तथा ट्री गार्ड उपलब्ध कराने के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों और औद्योगिक समूहों से भी सहयोग लेने की योजना थी। इसके बावजूद उद्यान विभाग ने सघन वन क्षेत्र वाले लोक भवन परिसर में 5,000 पौधे लगाने के लिए अलग से परियोजना तैयार कर मंजूरी दी। यह काम अनुमानित दरों पर 'मेसर्स विदर्भ एनवायर्नमेंटल सर्विसेज' नामक ठेका एजेंसी को सौंपा गया। उद्यान विभाग ने महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों का हवाला देते हुए काम की तात्कालिकता के आधार पर टेंडर की शर्तों में भी ढील दी।
यह भी पढ़े -कम बारिश से ठंड नदारद, गरम कपड़ों का बाजार हुआ सुस्त, तिब्बतियन शरणार्थियों ने भी नहीं लगाई दुकानें
गुरुवार को स्थायी समिति की बैठक में पौधारोपण के लिए 29.3 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया। इस पर स्थायी समिति सदस्य एवं कांग्रेस के नगरसेवक अभिजीत झा ने विरोध जताया। उनके अनुसार, लोक भवन परिसर में 5,000 पौधे लगाने के लिए 29.3 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इस हिसाब से शहर में 5 लाख पौधे लगाने पर 5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की आशंका है। उन्होंने पौधारोपण अभियान में नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। इसके बाद स्थायी समिति ने प्रस्ताव लौटा दिया।
एक सदस्यीय जांच समिति गठित
स्थायी समिति की बैठक में लोक भवन परिसर के पौधारोपण प्रस्ताव के साथ ही मध्य नागपुर के गांधीबाग जोन में पौधारोपण और उद्यान विभाग द्वारा खर्च की गई निधि को लेकर भी सवाल उठाए गए। इन आक्षेपों को गंभीरता से लेते हुए सभापति शिवानी दानी ने अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्हें 7 दिनों के भीतर गांधीबाग जोन में पौधारोपण के लिए किए गए प्रावधान, निधि के खर्च और उसकी उपयोगिता की जांच कर रिपोर्ट सौंपनी होगी।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
