दर्दनाक: बाइक चलाते समय आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

बाइक चलाते समय आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
  • माजलगांव के रामनगर तांडा के पास सोमवार रात हुई दुर्घटना
  • बाइक पर उनका नियंत्रण छूट गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े

डिजिटल डेस्क, बीड. बाइक चलाते समय चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार रात छोटेवाड़ी से रामनगर तांडा के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार, संगुराम साहबराव माने (40) और धर्मराज बालासाहब सोमासे (निवासी सुरूमगांव) बाइक से छोटेवाड़ी से निकले थे। रामनगर तांडा के पास बाइक चलाते समय संगुराम माने को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इससे बाइक पर उनका नियंत्रण छूट गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में संगुराम माने की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मराज सोमासे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल धर्मराज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संगुराम के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Created On :  

Tags

Next Story