पांगरबावड़ी पुल के पास खड़ी कार को टिप्पर ने मारी टक्कर, तीन घायल - स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग तेज

पांगरबावड़ी पुल के पास खड़ी कार को टिप्पर ने मारी टक्कर, तीन घायल - स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग तेज

डिजिटल डेस्क, बीड. शहर से सटे पांगरबावड़ी स्थित पुल के पास सड़क किनारे खड़ी कार को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना सोमवार को देर रात की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

बीड-परली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांगरबावड़ी के पास सोलापुर-धुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग भी गुजरता है। इसके अलावा यहां अब इस मार्ग का स्लिप रोड भी बन गया है। ऐसे में वाहनों की बढ़ती आवाजाही और स्लिप रोड से अचानक आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सोमवार रात पुल के पास एक स्कॉर्पियो खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे टिप्पर ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।खबर लिखे तक घायलों के नाम की पुष्टि जारी थी।

इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में संभावित हादसों को रोकने के लिए पांगरबावड़ी पुल के पास तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।

Created On :  

Tags

Next Story