शिकंजा: धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार, पुलिस के विशेष दस्ते ने बिछाया था जाल

धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार, पुलिस के विशेष दस्ते ने बिछाया था जाल
  • चिकलठाणा थाना क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया
  • आगे की कार्रवाई के लिए चकलांबा पुलिस के सुपुर्द

डिजिटल डेस्क, बीड़. धोखाधड़ी के मामले में पिछले कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस के विशेष दस्ते ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सालुबा शांतवन रामफले उम्र 44 साल, निवासी छत्रपति कॉलोनी, पलशी, तहसील एवं जिला छत्रपति संभाजीनगर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकलांबा पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 167/2023 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी सालुबा रामफले फरार चल रहा था।

इसी बीच आरोपी के छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में मौजूद होने की गोपनीय जानकारी पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस के विशेष दस्ते ने जाल बिछाया और 17 नवंबर 2026 को छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा पुलिस थाना क्षेत्र से उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए चकलांबा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story