अनूठी पहल: 100 जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखरी त्यौहार की खुशियां, कार्यक्रम में विधायक राऊत-भेंडे और डॉ बोधनकर ने की शिरकत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दीपावली की असली खुशी दूसरों के जीवन में उजाला भरने में है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए प्राचीन श्री शिव मंदिर दीपावली मिलन आयोजन समिति और कॉमनवेल्थ एसोसिएशन फॉर हेल्थ एंड डिसेबिलिटी की ओर से बेलिशॉप रेलवे कॉलोनी, कामठी रोड स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में 100 जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस पहल ने उन बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेरी, जिनके लिए त्योहार की खुशियां अक्सर सीमित रह जाती हैं। उपहार, मिठाई, आतिशबाजी और स्नेहभोज के बीच बच्चों ने उत्साहपूर्वक दीपावली मनाई।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. नितिन राऊत और विधायक संजय भेंडे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने की।
विशेष अतिथि के रूप में COMHAD UK के कार्यकारी निदेशक डॉ. उदय बोधनकर, आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. एस. एन. मूर्ति, दिल्ली से आए Sarkaritel.com के मुख्य संपादक अमेय साठे, विजय गुप्ते, नगरसेवक अभिषेक शंभरकर, नगरसेवक गौतम अंबादे, उमेश चौकसे, सरदार नवनीत सिंह तुली, डॉ. संजय मालवीय, जगदीश गुप्ता, डॉ. कलवानी, प्रकाश माहुले, जालान और दीपक बागड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
बच्चों को उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
समारोह में अनाथ सेवा आश्रम के बालक-बालिकाओं, जिव्हाळा परिवार की बालिकाओं तथा प्रागतिक माध्यमिक विद्यालय, कोराडी की फुटबॉल खिलाड़ी छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। आयोजन के तहत सभी बालिकाओं को 2-2 जोड़ी नए कपड़े भेंट किए गए। वहीं, खेल के प्रति उनकी रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल खेलने वाली छात्राओं को फुटबॉल शूज प्रदान किए गए। COMHAD UK की ओर से बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इसके अलावा विभिन्न सहयोगियों और दानदाताओं ने बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सामग्री भेंट की।
समारोह का विशेष आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित आतिशबाजी शो रहा। आसमान में बिखरती रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी के नजारे देखकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सभी ने मिलकर स्नेहभोज का आनंद लिया। इस आयोजन ने बच्चों को उपहारों के साथ परिवार जैसा अपनापन और सामूहिक रूप से त्योहार मनाने की सुखद अनुभूति भी दी।
इस अवसर पर अतिथियों और नागरिकों ने बच्चों के साथ दीपावली मनाकर सामाजिक सहभागिता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश दिया। आयोजकों का कहना था कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के जरूरतमंद वर्गों को भी उनमें बराबर का भागीदार बनाया जाए।
आयोजन की सफलता में इनका रहा योगदान
समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रवीण डबली, पंडित कृष्णमुरली पांडे, पी. सत्याराव, प्रकाशराव (गुंडुराव), जुगलकिशोर शाहू, प्रेमलाल यादव, सी. राजाराव, पी. विजय, श्रीकांत रॉय, गणेश कोतुलवार, जी. एन. पटनायक, सोनू, पुष्पा नागोत्रा, शशि यादव, पी. कन्याकुमारी, सरला बैस, पद्मा राव और सुशीला यादव का विशेष योगदान रहा। इनके साथ ही सहयोगियों, स्वयंसेवकों, दानदाताओं और शुभचिंतकों ने भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है, जब जरूरतमंद बच्चों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
