अस्थायी नियुक्तियां: शीत सत्र के लिए क्लर्क और सिपाही के 34 पदों पर भर्ती, 26 और 28 नवंबर को पात्र उम्मीदवारों के होंगे इंटरव्यू

शीत सत्र के लिए क्लर्क और सिपाही के 34 पदों पर भर्ती, 26 और 28 नवंबर को पात्र उम्मीदवारों के होंगे इंटरव्यू
  • मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ विधान भवन में उपस्थित रहने की अपील
  • क्लर्क-टाइपिस्ट के 10 और सिपाही/मैसेंजर के 24 पदों पर होगी अस्थायी नियुक्ति
  • 26 और 28 नवंबर को पात्र उम्मीदवारों के होंगे इंटरव्यू

डिजिटल डेस्क, नागपुर. महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र 7 दिसंबर से विधान भवन में शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए क्लर्क-टाइपिस्ट और सिपाही/मैसेंजर के कुल 34 पदों पर अस्थायी नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें क्लर्क-टाइपिस्ट के 10 और सिपाही/मैसेंजर के 24 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों का 26 और 28 नवंबर को चयन प्रक्रिया के तहत परीक्षण और इंटरव्यू लिया जाएगा।

सिपाही/मैसेंजर पद के लिए पात्र उम्मीदवारों का मौखिक परीक्षण गुरुवार, 26 नवंबर को सुबह 11.30 बजे विधान भवन में होगा। वहीं, क्लर्क-टाइपिस्ट पद के लिए पात्र उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा।

सहायक आयुक्त, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, नागपुर ने विधानसभा सचिवालय, विधान भवन, नागपुर की ओर से दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर विधान भवन पहुंचें। समय पर पहुंचने वाले उम्मीदवारों को ही चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

Created On :  

Tags

Next Story