कैसी हो परवरिश ?: आभासीय दुनिया में बच्चों को परफेक्ट बनाने का दबाव बढ़ा रहा माता-पिता की चिंता, डॉ. लोहिया ने कहा - धैर्यवान बनाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर. तजिन्दर सिंह। आज के दौर में बच्चों की परवरिश माता-पिता के लिए पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। इंटरनेट, सोशल मीडिया और आधुनिक जीवनशैली के कारण अभिभावकों पर अपने बच्चों को हर क्षेत्र में बेहतर बनाने का दबाव बढ़ रहा है। बच्चों के खान-पान, पढ़ाई, मोबाइल के इस्तेमाल, नींद और शारीरिक एवं मानसिक विकास को लेकर माता-पिता लगातार चिंता में रहते हैं। कई बार यह चिंता उन्हें खुद पर संदेह करने और अपनी परवरिश को गलत मानने के लिए मजबूर कर देती है। यह बात विकासात्मक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निराली लोहिया ने कही है। वे सिल्वर लाइनिंग पीडियाट्रिक फाउंडेशन से जुड़ी हैं। इसके साथ ही वे नेशनल कोऑर्डिनेटर (एडमिनिस्ट्रेशन), आईएपी एनडीपी चैप्टर तथा वेस्ट जोन कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।
डॉ. लोहिया के अनुसार, आज माता-पिता बच्चों के विकास से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को लेकर चिंतित रहते हैं। सोशल मीडिया पर दूसरे बच्चों की उपलब्धियां और परवरिश के अलग-अलग तरीके देखकर वे अपने बच्चों की तुलना करने लगते हैं। इससे उनमें यह भावना पैदा होती है कि वे अपने बच्चों के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर पा रहे हैं।
बच्चों के विकास में देरी से बढ़ती है चिंता
डॉ. लोहिया बताती हैं कि जब किसी बच्चे को बोलने में देरी होती है, व्यवहार संबंधी परेशानी आती है या सीखने में कठिनाई होती है, तो माता-पिता अक्सर खुद को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगते हैं। वे सोचते हैं कि क्या उन्होंने बच्चे को पर्याप्त समय नहीं दिया या मोबाइल का अधिक इस्तेमाल इसकी वजह है। जबकि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास से जुड़ी कई स्थितियों के पीछे जैविक और आनुवंशिक कारण भी हो सकते हैं। इसलिए हर समस्या के लिए माता-पिता को खुद को दोषी नहीं मानना चाहिए। उनके अनुसार, लगातार चिंता और अपराधबोध से माता-पिता मानसिक रूप से थक जाते हैं। इसका असर बच्चों के साथ उनके संबंधों पर भी पड़ सकता है।
परफेक्ट नहीं, अच्छे अभिभावक बनना जरूरी
डॉ. निराली लोहिया के अनुसार, बच्चों को ऐसे माता-पिता की जरूरत नहीं है जो हर काम में पूर्ण हों, बल्कि ऐसे अभिभावकों की जरूरत है जो उन्हें समझें, समय दें और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। उन्होंने अभिभावकों को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। माता-पिता को यह समझना चाहिए कि वे बच्चों के विकास में सहयोग कर सकते हैं, लेकिन हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते। बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से करने के बजाय उनकी अपनी क्षमताओं और विकास की गति को स्वीकार करना चाहिए।
यदि कभी माता-पिता से गलती हो जाए या वे अपना धैर्य खो दें, तो उन्हें खुद को दोषी मानने के बजाय स्थिति को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।
डॉ. लोहिया का कहना है कि बच्चों की परवरिश केवल माता-पिता की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए। परिवार के बुजुर्गों, रिश्तेदारों, शिक्षकों और विशेषज्ञों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। संयुक्त परिवारों में बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी साझा होती थी। आधुनिक एकल परिवारों में भी सहयोग और संवाद का ऐसा वातावरण विकसित करना जरूरी है। बच्चों को आदर्श और परिपूर्ण माता-पिता नहीं, बल्कि धैर्यवान, भावनात्मक रूप से संतुलित और हर परिस्थिति में उनका साथ देने वाले अभिभावकों की जरूरत होती है। बच्चों में आत्मनियंत्रण और भावनात्मक संतुलन विकसित करने के लिए माता-पिता का स्वयं शांत और संतुलित रहना भी बेहद जरूरी है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
