विकल्प: महावितरण की अभय योजना के तहत पहला प्रीपेड बिजली कनेक्शन, एकमुश्त भुगतान कर लिया योजना का लाभ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने के कारण जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं और जिन पर लंबे समय से बकाया जमा है, उन्हें राहत देने के लिए महावितरण ने ‘अभय योजना 2026-27’ शुरू की है। इस योजना के तहत महावितरण ने पहला प्रीपेड बिजली कनेक्शन सिविल लाइंस सब-डिवीजन के अंतर्गत बंडू कुमरे को प्रदान किया। उन्होंने पुराने बकाये का एकमुश्त भुगतान कर योजना का लाभ उठाया और प्रीपेड मीटर का विकल्प चुना।
यह भी पढ़े -कलमना धान्यगंज में धान की खरीदी-बिक्री शुरू, पहले ही दिन 4,111 रुपए प्रति क्विंटल तक मिला भाव
1,430 रुपए का ब्याज और विलंब शुल्क माफ
उपभोक्ता बंडू कुमरे पर महावितरण का कुल 7,190 रुपए बकाया था। लंबे समय तक भुगतान नहीं होने के कारण मूल बकाया राशि के साथ ब्याज और विलंब शुल्क भी जुड़ता जा रहा था। अभय योजना के तहत उन्होंने 5,760 रुपए का एकमुश्त भुगतान किया। इसके बाद महावितरण ने शेष 1,430 रुपए का ब्याज और विलंब शुल्क माफ कर दिया। इस तरह उन्हें बकाये से मुक्ति मिली।
बकायेदारों से योजना का लाभ लेने की अपील
सिविल लाइंस सब-डिवीजन के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता नितिन उज्जैनकर ने बंडू कुमरे को बकायामुक्त होने का प्रमाणपत्र सौंपा। महावितरण के मुख्य अभियंता राजेश नाईक ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अभय योजना का लाभ उठाकर अपने पुराने बिजली बिलों का बकाया चुकाएं और राहत प्राप्त करें।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ

