शुभारंभ: कलमना धान्यगंज में धान की खरीदी-बिक्री शुरू, पहले ही दिन 4,111 रुपए प्रति क्विंटल तक मिला भाव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमना धान्यगंज मार्केट यार्ड में मंगलवार को धान की खरीदी-बिक्री और नीलामी का विधिवत शुभारंभ हुआ। सीजन के पहले ही दिन धान को 4,111 रुपए प्रति क्विंटल तक का भाव मिलने से किसानों में उत्साह देखा गया। पहले दिन मंडी में करीब 4,600 से 4,700 बोरियों की आवक दर्ज की गई। नीलामी के दौरान धान की गुणवत्ता के अनुसार 3,450 रुपए से लेकर 4,111 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली लगी। शुभारंभ कार्यक्रम में कलमना धान्यगंज आड़तिया मंडल के अध्यक्ष अतुल सेनाड और बाजार निरीक्षक निमकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी) और आड़तिया मंडल की ओर से पहले दिन उपज लेकर पहुंचे किसानों तथा बोली लगाने वाले शुरुआती खरीदारों का शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।
प्रमुख व्यापारियों ने लिया नीलामी में हिस्सा
पहले दिन की नीलामी में श्री नागपुर सॉर्टेक्स, लक्ष्मी सॉर्टेक्स, प्रतीक एंटरप्राइजेज, जेजानी एग्रो इंडस्ट्रीज, मां भवानी ट्रेडिंग कंपनी, वैभवराज ट्रेडर्स और वंश ट्रेडिंग कंपनी सहित कई प्रमुख व्यापारियों ने हिस्सा लिया। खरीदारों की सक्रिय भागीदारी से मंडी में खरीदी-बिक्री की अच्छी शुरुआत हुई।
अच्छी गुणवत्ता से बेहतर भाव मिलने की उम्मीद
आड़तिया मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष धान की गुणवत्ता अच्छी है। इसके चलते बाजार में किसानों को उपज के उचित दाम मिलने की उम्मीद है। मंडल ने क्षेत्र के किसानों से अपनी उपज बिक्री के लिए कलमना मार्केट यार्ड लाने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से बेहतर भाव मिल सके।
कार्यक्रम में आड़तिया मंडल के पदाधिकारी राजूबाबू उमाठे, रामेश्वर हिरुडकर, गंगाधर बोरकर, स्वप्निल वैरागडे, राजेश सातपुते, गोविंद नागपुरे, रहमानभाई शेख, उदयराव आकरे, रामदास गजापूरे, महेश मेंढेकर, कमलाकर घाटोले, प्रकाश डांगे, सूर्यकांत वाघ, मोतीलाल भोले, सचिन अतकर, मंगेश गिरीपुंजे, विजय सेलकर, अतुल घाटोले और विष्णुदास शेंडे सहित बड़ी संख्या में आड़तिया, किसान और खरीदार उपस्थित थे।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ


