डिजिटल सुरक्षा पर सवाल: व्हाट्सऐप पर स्टूडेंट्स को अश्लील फोटो-वीडियो भेजती रही टीचर, चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत से हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इस बार एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा एकअलग ही मामला सामने आया है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा है। जेईई और नीट की तैयारी कराने वाले शहर के एक कोचिंग संस्थान में कार्यरत 25 वर्षीय शिक्षिका पर आरोप है कि उसने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजे। जुलाई से शुरू हुआ यह सिलसिला धीरे-धीरे आपत्तिजनक संदेशों और निजी फोटो-वीडियो भेजने तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिक्षिका ने जुलाई महीने में कुछ विद्यार्थियों के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए 'हाय' संदेश भेजकर बातचीत शुरू की थी। विद्यार्थियों की ओर से जवाब मिलने के बाद उसने धीरे-धीरे अश्लील चुटकुले और आपत्तिजनक संदेश भेजना शुरू किया। इसके बाद कथित तौर पर उसने विद्यार्थियों को अपने अश्लील फोटो भेजे। आरोप है कि बाद में उसने वीडियो भी भेजना शुरू कर दिया। इस तरह कई विद्यार्थियों के मोबाइल तक आपत्तिजनक सामग्री पहुंचाई गई।
अभिभावक की सतर्कता से खुला मामला
इस पूरे मामले का खुलासा एक विद्यार्थी के अभिभावक की सतर्कता से हुआ। उन्हें अपने बच्चे के व्हाट्सऐप पर शिक्षिका की ओर से भेजी गई आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठाण को मामले से अवगत कराया। इसी बीच 13 नवंबर को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर भी एक विद्यार्थी का फोन पहुंचा। शिकायत मिलते ही बाल संरक्षण विभाग सक्रिय हो गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन की पूजा कांबळे और मीनाक्षी धडाडे ने मामले की प्राथमिक जांच की। इस दौरान आवश्यक जानकारियां और साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्रभावित विद्यार्थियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल के अनुसार, संबंधित शिक्षिका के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामले में कुछ लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस प्रकरण से कितने नाबालिग विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं। जांच के दौरान कुछ फोटो और वीडियो भी मिले हैं।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठाण ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। अनेक स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में अब भी बाल संरक्षण नीति का अभाव है। ऐसे में संस्थानों को बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की डिजिटल गतिविधियों के प्रति जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है।
कोचिंग संस्थानों की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में
यह मामला केवल एक शिक्षिका पर लगे आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि कोचिंग संस्थानों की निगरानी और बाल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद से इन संस्थानों में भेजते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की शारीरिक सुरक्षा के साथ उनकी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना भी संस्थान प्रबंधन की जिम्मेदारी है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
