नागरिक परेशान: 30 कुओं में पहुंचा सीवेज का दूषित पानी, फ्लायओवर निर्माण में मनपा की सीवेज ट्रंक लाइन टूटी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कम बारिश के चलते पेयजल की बचत के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने सार्वजनिक कुओं और बोरवेल के पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, लेकिन शहर के रिंग रोड से जुड़े इलाकों में नागरिकों को अब कुओं और बोरवेल का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के वर्ल्ड बैंक डिवीजन की ओर से फ्लायओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मनपा की सीवेज ट्रंक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते सीवेज का दूषित पानी नागरिकों के घरों और कुओं तक पहुंच रहा है। इससे क्षेत्र के करीब 30 कुएं प्रभावित हुए हैं। नेहरूनगर जोन के अधिकारियों का दावा है कि 4 दिनों में अस्थायी समाधान कर चेंबर के जरिए सीवेज की निकासी सुचारू कर दी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के वर्ल्ड बैंक डिवीजन की ओर से मानेवाड़ा परिसर में फ्लायओवर का निर्माणकार्य किया जा रहा है। इस दौरान मनपा की सीवेज ट्रंक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते सीवेज का दूषित पानी इलाके में जमा हो रहा है। यह गंदा पानी जम्बूदीप नगर, महालक्ष्मीनगर-3, बाकड़े सभागृह के समीप और श्रीनगर में नागरिकों के घरों और कुओं तक पहुंच रहा है। इससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनपा अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल अस्थायी समाधान के तौर पर सीवेज को समीप के चेंबर से जोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। इस काम को पूरा करने में करीब 4 दिन लगेंगे। इसके बाद अमृत योजना के तहत चेंबर को जोड़कर स्थायी समाधान किया जाएगा।
4 पंप लगाकर निकाल रहे सीवेज, 1 माह में स्थायी समाधान
नरेश सिंगनजुड़े, कार्यकारी अभियंता, नेहरूनगर जोन, मनपा ने कहा कि वर्ल्ड बैंक डिवीजन के फ्लायओवर निर्माणकार्य के दौरान मनपा की ट्रंक लाइन क्षतिग्रस्त होने से नागरिकों के घरों और कुओं में सीवेज का पानी पहुंच रहा है। फिलहाल 4 पंप लगाकर सीवेज की निकासी की जा रही है। अस्थायी समाधान के तहत समीप के चेंबर से लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इसे पूरा करने में 4 दिन लगेंगे। वहीं, अमृत योजना के तहत चेंबर को जोड़कर करीब 1 माह में स्थायी समाधान किया जाएगा।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
