युवती ने गार्डन में बुलाकर डिलीवरी बॉय को बेल्ट से पिटवाया, मैसेज भेजने को लेकर हुआ था विवाद - मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। युवती को मैसेज भेजना एक डिलीवरी बॉय को भारी पड़ गया। युवती ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे गार्डन में बुलाया और वहां बेल्ट से उसकी पिटाई करवा दी। जरीपटका थानाक्षेत्र में हुई इस घटना से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने युवती और उसके दोनों मित्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंदोरा वरपाखड़ निवासी रोहित बोरकर (26) डिलीवरी बॉय है। आरोपियों में उसकी परिचित वेरूनिका पॉल (20), उसका मित्र लक्की कुमरे (20) और अनूप (22) शामिल हैं। तीनों लुंबिनी नगर के निवासी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित और वेरूनिका एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच मित्रता थी। इसी जान-पहचान के चलते रोहित उसे मैसेज भेजा करता था। इसकी जानकारी वेरूनिका ने अपने दोनों मित्रों को दी थी।
यह भी पढ़े -शादी-ब्याह के सीजन में बड़ी राहत, सोना 8,400 और चांदी 15,500 रुपए सस्ती, जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से बड़ी टूट
मामले के दिन शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच रोहित लुंबिनी नगर स्थित एनआईटी गार्डन के पास एक टपरी पर चाय पी रहा था। इसी दौरान वेरूनिका अपने दोनों मित्रों के साथ वहां पहुंची। उसने रोहित से बात करने की बात कहकर उसे गार्डन के भीतर बुलाया। वहां पहुंचते ही तीनों ने मैसेज भेजने को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान लक्की ने बेल्ट निकालकर रोहित की जमकर पिटाई कर दी।
गार्डन में हुई मारपीट से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान रोहित की जेब से 5,000 रुपए नकद और मोबाइल फोन नीचे गिर गए, जिन्हें आरोपियों ने छीन लिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रोहित की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने वेरूनिका, लक्की और अनूप के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
