Nagpur News: नागपुर में फोम कुर्सियों के कारखाने में भीषण आग, लाखों का नुकसान

  • लोधीपुरा में आग की चपेट में आया फर्नीचर निर्माण का गोदाम
  • आसपास के 3 घरों को भी पहुंचा नुकसान, घरेलू सामान जला
  • सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही पर मनपा देगी नोटिस

Nagpur News राजवाड़ा पैलेस के समीप लोधीपुरा में फेम और कुर्सियां निर्माणकार्य के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग के तेजी से फैलने से समीप के तीन घरों को भी नुकसान हुआ है। आग के चलते कुर्सियों के साथ ही मशीन समेत अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई है। मनपा के गंजीपेठ अग्निशमन विभाग के विलास तिलगुड़े, कॉटन मार्केट के अग्निशमन विभाग के प्रभारी भगवान वाघ के नेतृत्व में तीन वाहनों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोधीपूरा में मोहसीन अहमद खान का फोम और कुशन की कुर्सियों समेत फर्नीचर निर्माण करने का कारखाना मौजूद है। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कारखाने में अचानक आग लग गई। फोम के चलते आग तेजी से भड़क गई। आग में मोहसीन खान की वेल्डिंग मशीन, सिलाई मशीन, ड्रील मशीन, वायरिंग पंखे, 150 फोम कुर्सियां समेत अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। वहीं आग के फैलने से पड़ोस के घरों को भी नुकसान हुआ है।

पड़ोस के 3 घरों को नुकसान

फोम कारखाने से निकली चिंगारी के चलते पड़ोस के तीन घरों को नुकसान हुआ है। इस आग के चलते गुलाम दस्तगीर अली के घर फ्रीज, ड्रेसिंग टेबल, 2 अलमारी समेत घरेलू सामग्री जलकर खाक हो गई। इसके अलावा समीप ही स्थित नितिन यादव के घर में भी आग पहुंचने के चलते 3 एसी समेत अन्य घरेलू उपकरण जलकर खाक हो गए। इसके अलावा मनीषा यादव के भी घर तक चिंगारी पहुंचने से आग लगने की संभावना बन गई थी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी दीपिका बैस ने तत्काल पानी डालकर आग को बुझाया।

जोन कार्यालय से देंगे नाेटिस

फोम और कुर्सियों के कारखाने को टीन के शेड में संचालन किया जा रहा है। इस गोदाम में सुरक्षा इंतजामों को लेकर खासी अनदेखी की गई है। ऐसे में अब मनपा के गंजीपेठ अग्निशमन दल और जोन कार्यालय से नोटिस दिया जाएंगा। इसके साथ ही इलाके के अन्य संस्थान और दुकानों का निरीक्षण करने की जानकारी भी अग्निशमन केन्द्र के प्रभारी विलास तिलगुड़े ने दी है।


Created On :  

Tags

Next Story