एग्रोविजन 2026 और जल सम्मेलन: सूखे से निपटने के लिए जल प्रबंधन और एआई आधारित खेती पर रहेगा मुख्य जोर, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, नागपुर. किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, अनुसंधान और बदलते मौसम की चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से मध्य भारत की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी ‘एग्रोविजन 2026’ और जल सम्मेलन का भव्य उद्घाटन शुक्रवार, 27 नवंबर को होगा। अमरावती रोड स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के मैदान पर सुबह 10.30 बजे आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री एवं एग्रोविजन के मुख्य प्रेरक नितिन गडकरी करेंगे, जबकि जल सम्मेलन का उद्घाटन मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ के हाथों होगा।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में राज्यमंत्री पंकज भोयर, आशीष जायसवाल, हैदराबाद स्थित आईसीआरआईएसएटी के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शरद गडाख तथा नागपुर विश्वविद्यालय एवं माफसू की कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी।
यह भी पढ़े -डायल 112 या डायल 122! मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट से फैला भ्रम, नंबर में तत्काल सुधार की मांग
इस वर्ष की थीम और उद्देश्य
विदर्भ के किसानों के सामने मौजूद सूखे की चुनौती को देखते हुए इस वर्ष एग्रोविजन की केंद्रीय संकल्पना ‘सूखे का मुकाबला : जल प्रबंधन और फसल नियोजन’ रखी गई है। चार दिवसीय इस महोत्सव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट तकनीक के माध्यम से एकीकृत कृषि नियोजन, कम पानी में अधिक उत्पादन और जल संरक्षण पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी 27 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
30 नवंबर को भव्य समापन
महोत्सव का समापन समारोह सोमवार, 30 नवंबर को दोपहर 4 बजे होगा। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख अतिथि होंगे और अध्यक्षता नितिन गडकरी करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री भरत गोगावले और नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित रहेंगे। पत्रकार परिषद में एग्रोविजन सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. सी. डी. मायी, आयोजन सचिव रवि बोरटकर, रमेश मानकर, डॉ. शरद गडाख, डॉ. विलास खर्चे, डॉ. इंद्रमणि मिश्रा, डॉ. एन. जी. पाटील, डॉ. वी. एन. वाघमारे, डॉ. एस. के. शुक्ला, एम. जी. शेंबेकर, कैप्टन डॉ. एल. बी. कलंत्री, रीना सिन्हा, शिरीष भगत, सुधीर दिवे, आनंदराव राऊत, मिलिंद टिचकुले, प्रशांत कुकडे, प्रशांत वासाडे, श्रीधर ठाकरे, विजय जाधव, डॉ. पिनाक दंदे, डॉ. सुनील सहातपुरे, माधव कोटस्थाने, डॉ. के. डी. ठाकुर, नितीन कुलकर्णी, डॉ. हितेंद्र सिंह, मारेश्वर वानखेड़े, दिनेश ठाकरे, दिनेश सूर्यवंशी, राकेश मानकर, किरण पातुरकर, मनोज जवंजाळ, समय बन्सोड, डॉ. प्रकाश कडू और नरेंद्र जीवतोडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
