बाजारी हलचल: सोना-चांदी की कीमतों में लौटी रौनक, सोना 3700 और चांदी 5300 रुपए उछली - सराफा बाजार में दर्ज की गई तेजी

सोना-चांदी की कीमतों में लौटी रौनक, सोना 3700 और चांदी 5300 रुपए उछली - सराफा बाजार में दर्ज की गई तेजी
  • लगातार गिरावट के बाद सोमवार को नागपुर सराफा बाजार में दर्ज की गई तेजी
  • तेजी के बावजूद 2 नवंबर के उच्चतम स्तर से अभी भी काफी नीचे बने हुए हैं दोनों कीमती धातुओं के दाम
  • नवंबर की शुरुआत से अब तक आई बड़ी गिरावट

डिजिटल डेस्क, नागपुर. गत सप्ताह तक जारी लगातार गिरावट के दौर पर विराम लगाते हुए सोमवार को स्थानीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार सुधार देखने को मिला। एक ही दिन में सोने के दाम में 3,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 5,300 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल दर्ज किया गया है। सोमवार को आई इस तेजी के बाद नागपुर सराफा बाजार में शुद्ध सोना बढ़कर 1,27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की चमक भी लौटी है और इसके दाम बढ़कर 1,58,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

नवंबर की शुरुआत से अब तक आई बड़ी गिरावट

हालांकि सोमवार के सुधार से बाजार में कुछ तेजी जरूर आई है, लेकिन मासिक तुलना करें तो दोनों धातुओं के दाम अभी भी काफी नीचे बने हुए हैं। नवंबर माह की शुरुआत से ही सोने और चांदी में लगातार नरमी का रुख देखा जा रहा था। आंकड़ों के अनुसार, 2 नवंबर को नागपुर बाजार में सोना 1,38,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,84,600 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बिक रही थी। 2 नवंबर से लेकर 23 नवंबर के बीच की अवधि में सोने के दाम में कुल करीब 11,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में लगभग 26,000 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

बाजार का लेखा-जोखा (एक नजर में)

  • - 2 नवंबर के भाव: सोना 1,38,800 रुपए | चांदी 1,84,600 रुपए
  • - सोमवार का सुधार: सोना +3,700 रुपए | चांदी +5,300 रुपए
  • - ताजा भाव (23 नवंबर) : सोना 1,27,900 रुपए | चांदी 1,58,700 रुपए

Created On :  

Tags

Next Story