हमला: हॉकी स्टिक से बहनोई का सिर फोड़ा, साले और उसके साथी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

हॉकी स्टिक से बहनोई का सिर फोड़ा, साले और उसके साथी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
  • गंभीर हालत में मेयो अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • बहन को परेशान करने की बात पर हुआ विवाद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घरेलू विवाद को लेकर बहनोई पर हॉकी स्टिक से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में सदर पुलिस ने रविवार रात 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

ज्योति नगर खदान निवासी सचिन शेंडे (28) निजी वाहन चालक हैं। पत्नी के साथ अनबन के चलते उनके बीच आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। इससे परेशान होकर उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर मायके चली गई थी।

शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात सचिन दोपहिया वाहन से पुराने वीसीए चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके साले सुमित मेश्राम (28) और उसके एक साथी ने हाथ दिखाकर उन्हें रोक लिया। सुमित ने बहन को परेशान करने की बात को लेकर सचिन से विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर सुमित ने अपने साथी की मदद से हॉकी स्टिक से सचिन के सिर पर वार कर दिया। हमले में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तत्काल मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सदर पुलिस ने रविवार रात सुमित और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Created On :  

Tags

Next Story