गिरते दाम: एक ही दिन में सोना 6,800 और चांदी 10,500 रुपए सस्ती, दस दिनों में सोना 17,200 और चांदी 34,900 लुढ़की

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्थानीय सराफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट हुई। 24 कैरेट सोने की कीमत एक ही दिन में 6,800 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर कर 1,24,500 रुपए पर आ गई, जबकि चांदी 10,500 रुपए प्रति किलो की भारी गिरावट के साथ 1,55,100 रुपए पर बिकी। सराफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को नागपुर में सोना 1,31,300 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,65,600 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़े -रोजगार, कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, नागपुर का नाम बदलने के बयान पर खिचीं सियासी तलवारें
10 दिनों में ऐतिहासिक गिरावट
पिछले कुछ दिनों के रुझानों पर नजर डालें, तो कीमती धातुओं के दाम अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं। बीते 11 नवंबर को सराफा बाजार में सोना 1,41,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,90,000 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर बिक रही थी। इस हिसाब से महज 9 से 10 दिनों के भीतर सोने की कीमत में कुल 17,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 34,900 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट आ चुकी है।
यह भी पढ़े -रोजगार, कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, नागपुर का नाम बदलने के बयान पर खिचीं सियासी तलवारें
शादी के सीजन में ग्राहकों को राहत
शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट से आम ग्राहकों और ज्वेलरी खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। सराफा व्यापारियों का मानना है कि दामों में आई इस नरमी के कारण आगामी दिनों में शोरूमों में ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी में तेजी देखने को मिल सकती है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
