आयोजन: ऑरेंज सिटी लिटरेचर फेस्टिवल का हेमा मालिनी और नागेश कुकुनूर करेंगे उद्घाटन, सजेगी साहित्य - कला की महफिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर. एसजीआर नॉलेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक और सांस्कृतिक महाकुंभ "8वें ऑरेंज सिटी लिटरेचर फेस्टिवल' (ओसीएलएफ-26) का भव्य उद्घाटन शुक्रवार, 20 नवंबर को शाम 5:00 बजे होगा। सिविल लाइन्स स्थित चिटनाविस सेंटर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव का उद्घाटन पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता और सांसद हेमा मालिनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। समारोह में प्रख्यात फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और अभिनेता नागेश कुकुनूर तथा उद्योगपति एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय संचेती विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ओसीएलएफ, रायसोनी एजुकेशन और रायसोनी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील रायसोनी की उपस्थिति में संपन्न होगा।
यह भी पढ़े -गोरेवाड़ा जू में 15 दिनों में पहुंचे 13 हजार से अधिक पर्यटक, दिवाली की छुट्टियों में दिखी पर्यटकों की पहली पसंद
दो विशेष पुस्तकों का विमोचन और श्रद्धांजलि
उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन होगा। इस दौरान बहार दत्त की पुस्तक "क्राइसेलिस' का विमोचन किया जाएगा, जिसके पश्चात एक विशेष मोनोलॉग की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही, स्व. डॉ. राधाकृष्णन पिल्लई की पुस्तक "अर्थशास्त्र: द आर्ट ऑफ लीडरशिप' का भी विमोचन किया जाएगा। उत्सव के प्रारंभिक सत्रों में कला और सिनेमा जगत की हस्तियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश भर के प्रतिष्ठित लेखक, विचारक, कलाकार और पाठक एक मंच पर जुटेंगे। आयोजकों ने शहर के नागरिकों, छात्रों, शिक्षाविदों और कला-साहित्य प्रेमियों से बड़ी संख्या में इस ज्ञान और रचनात्मकता के उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
