आपत्ति: सोनिया गांधी की पुस्तक पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाने की मांग, भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सोनिया गांधी की पुस्तक पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाने की मांग, भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • सोनिया गांधी की आत्मकथा पर महाराष्ट्र में तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग
  • भाजपा विधायक कृष्णा खोपडे ने सीएम को लिखा खत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा पर महाराष्ट्र में तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग भाजपा विधायक कृष्णा खोपडे ने की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पुस्तक के प्रकाशन और उसमें की गई कथित टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री को 19 नवंबर 2026 को लिखे पत्र में विधायक खोपड़े ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सावरकर जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और योगदान के प्रति इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है। खोपड़े ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि पुस्तक में वर्ष 1984 के दंगे, गोधरा की घटना, बाबरी मस्जिद प्रकरण, जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संबंध में भी टिप्पणियां की गई हैं। उनके अनुसार, इन टिप्पणियों से राज्य में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की संस्कृति में महापुरुषों के सम्मान के प्रति गंभीरता का अभाव रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सामाजिक सद्भाव और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सोनिया गांधी की आत्मकथा पर महाराष्ट्र में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए जाएं।

उद्धव ठाकरे भूमिका स्पष्ट करें

इसी विषय पर शिवसेना शिंदे की नेता व विधानपरिषद की पूर्व उपसभापति डॉ.नीलम गोरहे ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से वीर सावरकर का बार बार अपमान किया जा रहा है। सोनिया गांधी ने आत्मचरित्र में सावरकर को लेकर जो उल्लेख किया है उसके बारे में शिवसेना उबाठा के नेता उद्धव ठाकरे ने सामना पेपर में अपनी भूमिका स्पष्ट करना चाहिए। शिवसेना शिंदे की नेता सायना एनसी ने सोनिया गांधी के आत्मचरित्र की पुस्तक को फाड़ने के विषय में माफी मांग ली है। गोरहे ने कहा कि सायना एनसी के विषय को अधिक महत्व देकर मूल घटना व मुद्दे से ध्यान नहीं भटकाया जाना चाहिए। मुख्य सवाल यह है कि सावरकर को लेकर सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने जो कुछ लिखा या कहा है उनके संबंध में उद्धव ठाकरे कब जवाब मांगेगे।

Created On :  

Tags

Next Story