योजना: बावनकुले ने कहा - किसानों की जमीन सरकार के कब्जे में लेने का सवाल ही नहीं, नागपुर के लिए 1,400 करोड़ की जल योजना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि उपराजधानी में पेयजल के लिए 1400 करोड की योजना तैयार की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों की जमीन सरकार के कब्जे में लेने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सोमवार को बावनकुले ने कोराडी में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1948 के कुड़ कानून की धारा 65 को लेकर उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। जो किसान खुद अपनी जमीन पर खेती कर रहे हैं, उनकी जमीन पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार की मंशा उन बड़े भू-स्वामियों से है, जिन्होंने 50 से 100 एकड़ या इससे अधिक जमीन खरीदकर फार्महाउस बना लिए हैं और जमीन को बंजर छोड़ रखा है। ऐसे लोगों को अगले 3 से 5 साल में जमीन खेती योग्य बनानी होगी। सोमवार को कोराडी में मीडिया से बातचीत में बावनकुले ने कहा कि नागपुर की अगले 50 साल की पेयजल जरूरतों को देखते हुए कन्हान नदी पर कामठी-कोलार बैराज बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 800 करोड़ और उपनगरीय क्षेत्रों में जल वितरण के लिए 400 करोड़ रुपए सहित कुल 1,400 करोड़ की योजना तैयार की गई है। इसे शीतकालीन सत्र में अंतिम रूप दिया जाएगा। नागपुर और अमरावती में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए 5 हजार से अधिक जल संरचनाएं और 3 हजार रिचार्ज शाफ्ट बनाए जाएंगे। तालाबों का गहरीकरण भी होगा। नरखेड़ के मॉडल पर अगले पांच साल में भूजल स्तर सुधारने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़े -हॉकी स्टिक से बहनोई का सिर फोड़ा, साले और उसके साथी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की कर्जवसूली पर रोक
बावनकुल ने बताया कि सूखे को देखते हुए माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को आठ महीने तक कर्ज वसूली नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध साहूकारी पर कार्रवाई होगी। बोरवेल की दर 70 हजार रुपए से अधिक नहीं रखने और टैंकरों की मनमानी वसूली रोकने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी। राकांपा शरद गुट की प्रस्तावित किसान न्याय ट्रैक्टर यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए रोहित पवार आमंत्रित हैं। उनसे चर्चा के लिए सरकार के दरवाजे खुले है। बावनकुले ने आगे कहा कि महाजनको की 20 एकड़ जमीन पर नर्सरी विकसित कर हर साल 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पेड़ों में कील ठोककर सीसीटीवी लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। आदिवासी जमीनों के आरोपों की लिखित शिकायत मिलने पर जांच और शहरी क्षेत्रों की भूदान जमीनों के दुरुपयोग की भी जांच होगी। उन्होंने गोवारी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी लंबित मांगें सुलझाने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राकांपा के दोनों गुट में विलय का मुद्दा उन दलों का आंतरिक विषय है। भाजपा उसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
