खुशहाली की कामना: गुरु नानक पातशाह के प्रकाश पर्व पर सीएम फडणवीस ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, बोले- भक्तिमय माहौल में मिली सकारात्मक ऊर्जा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के कस्तूरचंद पार्क में श्री गुरु नानक पात्शाह जी का आगमन दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कीर्तन दरबार पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के समक्ष माथा टेका। सीएम ने राज्य की खुशहाली की कीमना की। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर आयोजन की तस्वीरें पोस्ट करते लिखा सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी इनकी जयंती के अवसर पर आज कस्तूरचंद पार्क, नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभावसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहाँ के दिव्य और भक्तिमय वातावरण में मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। प्रेम, सेवा, समानता और मानवता का अमूल्य संदेश देने वाली श्री गुरु नानक देव जी इनकी शिक्षाएँ सदैव हमें सद्विचारों और निःस्वार्थ सेवाभाव की प्रेरणा देती रहें, यही प्रार्थना है!
सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन केवल किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उनका संदेश था कि ईश्वर एक है और उसकी नजर में सभी मनुष्य समान हैं। समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, ऊंच-नीच और आडंबरों के बीच गुरु नानक पातशाह ने प्रेम, सद्भाव, ईमानदारी और सेवा का रास्ता दिखाया। उनके प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को प्रेम, सेवा, समानता और मानवता का अमूल्य संदेश बताते हुए कहा कि ये विचार सदैव सद्विचारों और निःस्वार्थ सेवाभाव की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के भक्तिमय वातावरण में उन्होंने आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति भी व्यक्त की।
जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह जी के साथ तस्वीर
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के मूल में तीन प्रमुख सिद्धांत हैं- 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको'। अर्थात ईश्वर का स्मरण करो, ईमानदारी से मेहनत करके आजीविका कमाओ और अपनी कमाई तथा संसाधनों को जरूरतमंदों के साथ बांटो। इन तीन सिद्धांतों में एक आदर्श समाज की पूरी अवधारणा समाहित है। लंगर और संगत की परंपरा भी इसी समानता और साझेदारी की भावना को मजबूत करती है, जहां जाति, वर्ग और आर्थिक स्थिति का कोई भेद नहीं होता।
सिख मर्यादा में सेवा, विनम्रता, अनुशासन और गुरु की वाणी के प्रति श्रद्धा को विशेष महत्व दिया गया है। गुरुद्वारे में सिर ढककर जाना, जूते बाहर उतारना, गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष आदरपूर्वक उपस्थित होना और लंगर में समान भाव से बैठना इसी मर्यादा के प्रतीक हैं।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
