बड़ा निशाना: सीजेपी का आरोप - चोरों के लिए रेड कारपेट बिछा रही है सरकार, मोदी चालीसा के साथ कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, कार्यशैली की आलोचना करते हुए सीजेपी अर्थात काकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा है कि देश में लोकतंत्र व संविधान पर संकट है। चुनाव केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। पहले चुने हुए नेताओं को किडनेप किया जाता था अब वोटचोरी की जा रही है। भाजपा मुख्यालय से तय होता है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। भाजपा के संदेश पत्र पर चुनाव आयोग अमल करता है। मेहुल चौकसी और अन्य का जिक्र करते हुए दिपके ने कहा कि चोरों के लिए सरकार रेड कारपेट बिछा रही है। उन्होंने मोदी चालीसा की रिकार्डिंग सुनाकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज भी कसा। बुधवार को दिपके पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। आशुतोष राकां व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। दिपके ने बताया कि गुरुवार को संविधान चौक पर जनसभा के माध्यम से चुनाव आयोग की निष्पक्षता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सहित अन्य मुद्दे उठाये जाएंगे। सभा में अभिनेता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज सहित अन्य कार्यकर्ता सहभागी रहेंगे।
यह भी पढ़े -मनपा स्थायी समिति की बैठक में मुद्दे - 90 लाख से तीन दहनघाटों पर लगेंगे प्रदूषण नियंत्रण उपकरण
ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे तक लड़ते रहेंगे
दिपके ने दोहराया कि सीजेपी राजनीतिक संगठन नहीं है। उन्होंने कहा-हमारा काम किसी दल को उठाना या गिराना नहीं है। जेन जी की सहभागिता से आंदोलन के माध्यम से सरकार का शिक्षा, स्वास्थ्य, लोकतांत्रिक मूल्य व स्वायत्ता सहित अन्य मुद्दों पर ध्यान दिलाया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा-12 साल तक देश में कोई सरकार के विरोध में आवाज नहीं उठा पा रहा था। जेन जी सवाल उठाने लगे तो सरकार हिल गई। युवाओं के आंदोलन को रोकने के लिए सेना तैनात करना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। हमारी मांग रही है कि चुनाव के मुद्दे बदले जाए। सांप्रदायिकता के अलावा विकास और इंफ्रा की बातें हो। सीजेपी को विदेशी फंडिंग के आरोप पर तंज कसते हुए दिपके ने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो यह भी देश के गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी विफलता है।
देश में तैयार होंगे कई जंतर मंतर-राकां
जंतर मंतर पर आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने को लेकर आशुतोष राकां ने कहा कि एक जंतर मंतर बंद होगा तो देश में कई जंतर तैयार होंगे। क्या बोलती पब्लिक अभियान का विस्तार किया जाएगा। विविध राज्यों में जनसंवाद किया जाएगा।
यह भी पढ़े -सूखे से निपटने के लिए जल प्रबंधन और एआई आधारित खेती पर रहेगा मुख्य जोर, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे उद्घाटन
सूखा संकट पर किसानों से संवाद
सूखा संकट के विषय को लेकर सीजेपी शुक्रवार से 3 दिन तक विदर्भ में दौरे करेगी। उसके बाद मराठवाडा़ में दौरा किया जाएगा। अभिजीत दिपके ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1972 के बाद महाराष्ट्र में सबसे बड़ा अकाल पड़ा है। सरकार किसानों को राहत नहीं दे पा रही है।
मोदी का आशीर्वाद
मोदी चालीसा के साथ पत्रकार वार्ता शुरु करते हुए दिपके ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म मेटा पर मोदी के विरोध के कंटेंट हटा दिये जाते हैं। मोदी के विरोध की बातें लोगों तक नहीं पहुंचने दी जाती है। इसलिए मोदी चालीसा सुना और सुनाया जा रहा है। डीपी पर भी मोदी की फोटो रखते हैं ताकि कोई मोदी की फोटो को तो न हटाएं।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
