आंदोलनों से डरी सरकार!: पीस बॉन्ड के बहाने युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश, दीपके-आशुतोष और सौरव के खिलाफ जारी एलओसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर/मुंबई। अभिनेता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा है कि सीजेपी के आंदोलनों से सरकार डरी हुई है। पीस बॉड के बहाने युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता के विरोध में आंदोलन और अधिक तेज होगा। गुरुवार को सीजेपी के संविधान बचाओं आंदोलन में सहभागी होने से पहले प्रकाश राज ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने की जरूरत है। सौरभ दास को जारी नोटिस और उनके देश से बाहर जाने पर रोक के सवाल पर प्रकाश राज ने कहा कि आजकल कई लोगों को अलग-अलग तरीकों से रोका जा रहा है। लोगों को विमान से उतारकर हिरासत में लिया जा रहा है। ध्रुव राठी को भी सोते समय ले जाया गया। तिरंगा फहराने से भी लोगों को रोका जा रहा है। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोग खुलकर अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन इन आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। आज का युवा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवाल पूछ रहा है। सरकार को उनका जवाब देना चाहिए। नागपुर में संविधान बचाओ कार्यक्रम के लिए स्थान के चयन पर उठे सवालों का जवाब देते हुए प्रकाश राज ने कहा, "नागपुर भारत में है, पाकिस्तान में नहीं।"
सत्ता से हटाने की लड़ाई
प्रकाश राज ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। हम राजनीति नहीं करेंगे। लेकिन भाजपा के अलावा अन्य कोई भी इस तरह संविधान विरोध कार्य करेगा तो उसे सत्ता से हटाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। जंतर मंतर पर आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कहा कि युवा अराजक नहीं बनेंगे लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा। देश के कोने कोन और गली गली में जंतर मंतर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जनादेश नहीं है। नीतीशकुमार और चंद्रबाबू नायडू का साथ नहीं रहेगा तो यह कभी भी गिर जाएगी।
यह भी पढ़े -मुंबई की मेयर, अमिताभ बच्चन का बंगला और BMC दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप, पुलिस की जांच शुरू
सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ जारी किया एलओसी
बिना पूर्व अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि नामजद तीनों व्यक्ति जांच पूरी होने से पहले देश छोड़कर विदेश न भाग सकें। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ यह लुकआउट सर्कुलर करीब चार से पांच दिन पहले ही जारी कर दिया गया था। जिसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई है। इस मामले में पुलिस का आरोप है कि गांधी जयंती के अवसर पर इन तीनों ने मुंबई में प्रशासन और पुलिस विभाग की बिना किसी पूर्व अनुमति के आंदोलन किया। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
Created On :  
Tags
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
