हड़कंप: नागपुर जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे चला सर्च ऑपरेशन, खाली कराया परिसर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। न्यायालय के आधिकारिक कंप्यूटर पर आए धमकी भरे ई-मेल में कुछ ही समय में कोर्ट परिसर को विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया। एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया और करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला और धमकी अफवाह साबित हुई।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जिला न्यायालय में नियमित कामकाज शुरू हो चुका था। इसी दौरान सुबह 11.23 बजे न्यायालय के कंप्यूटर पर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें कुछ ही देर में न्यायालय को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही परिसर स्थित पुलिस चौकी के अधिकारियों को सतर्क किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
इसके बाद परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा, सदर विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त शिवप्रसाद पारवे, सदर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर भेदोडकर और आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख अतुलकर सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। बम शोधक एवं नाशक दस्ता (बीडीडीएस), श्वान दस्ता और साइबर सेल के अधिकारियों को भी बुलाया गया।
वकील, कर्मचारी और पक्षकारों को बाहर निकाला
धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न्यायालय में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और विभिन्न मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचे पक्षकारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने श्वान दस्ते की मदद से पूरी इमारत की तलाशी शुरू की। न्यायालय के विभिन्न कक्षों, कमरों और परिसर में करीब तीन घंटे तक जांच की गई। हालांकि, कहीं भी बम या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। तलाशी पूरी होने के बाद न्यायालय का नियमित कामकाज दोबारा शुरू कर दिया गया।
ई-मेल भेजने वाले की तलाश में साइबर सेल
फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। ई-मेल के स्रोत, भेजने वाले की पहचान और उसके पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि नागपुर के अलावा राज्य के कुछ अन्य शहरों के सरकारी कार्यालयों को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
