विजया-स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय परिषद: आत्मविश्वास, निरंतरता और ईमानदारी से ही निकलता है सफलता का रास्ता : डॉ. मनाली क्षीरसागर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जीवन में सफलता पाने के लिए अनुकूल परिस्थितियों से ज्यादा खुद पर विश्वास, निरंतर प्रयास और काम के प्रति ईमानदारी जरूरी है। दूसरों से बदलाव की अपेक्षा करने के बजाय स्वयं बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए। यह विचार राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर ने व्यक्त किए। वे गुरुवार को विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 'विजया-स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय परिषद' में 'महिलाओं का नेतृत्व, प्रशासन और सामाजिक परिवर्तन' विषय पर आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद आत्मविश्वास और मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। 'बिलीव इन योरसेल्फ' के मंत्र को अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए। समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से होनी चाहिए। साथ ही अनावश्यक आलोचना से बचकर सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सलाहकार निधि कामदार और मनपा स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी वखरे के नेतृत्व की सराहना की।
मुख्यमंत्री की सलाहकार निधि कामदार ने कहा कि युवाओं को राजनीति को भी करियर के विकल्प के रूप में देखना चाहिए। आज युवा एमपीएससी और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन राजनीति के प्रति उदासीन रहते हैं। राजनीति की नकारात्मक छवि के बावजूद नागरिकों के जीवन को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय इसी क्षेत्र में लिए जाते हैं। इसलिए शिक्षित और सक्षम युवाओं को राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
महिला नेतृत्व से बदलेगी स्थानीय तस्वीर : शिवानी दाणी
मनपा स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी वखरे ने कहा कि महिलाओं को घर की जिम्मेदारियां निभाने का व्यावहारिक अनुभव होता है। पानी, बिजली, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन जैसी स्थानीय समस्याओं की उन्हें बेहतर समझ होती है। इसलिए निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। स्थानीय स्वराज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाओं का नेतृत्व बढ़ने से समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान में गति मिलेगी। परिचर्चा का संचालन डॉ. रीता वडेतवार और डॉ. माधवी मार्डीकर ने किया।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
