डेनमार्क में 150 साल का रिकॉर्ड टूटा, 1874 के बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज

डेनमार्क में 150 साल का रिकॉर्ड टूटा, 1874 के बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज
यूरोप के कई देश तप रहे हैं और डेनमार्क ने शनिवार को अपना अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया है। डेनमार्क मौसम विज्ञान संस्थान (डीएमआई) के अनुसार उत्तरी ओडेंस के पास तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1874 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे गर्म दिन है।

कोपेनहेगन/लंदन/बुखारेस्ट, 27 जून (आईएएनएस)। यूरोप के कई देश तप रहे हैं और डेनमार्क ने शनिवार को अपना अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया है। डेनमार्क मौसम विज्ञान संस्थान (डीएमआई) के अनुसार उत्तरी ओडेंस के पास तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1874 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे गर्म दिन है।

संस्थान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ हमने अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया है, और दिन अभी खत्म नहीं हुआ है।”

इसी बीच, लंदन के हीथ्रो और गैटविक हवाई अड्डों पर 700 से अधिक उड़ानें बाधित हुई हैं। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार, हीथ्रो से आने-जाने वाली 379 और गैटविक से संबंधित 385 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हीथ्रो पर 68 और गैटविक पर 31 उड़ानें रद्द भी की गई हैं।

गैटविक एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि नेटवर्क में रात भर आए तूफान के कारण अस्थायी एयर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए, जिससे उड़ानों में देरी हुई और उन्हें रद्द कर दिया गया।

यूरोप के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी हीटवेव काफी तेज है। रोमानिया ने रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि सोमवार से बुधवार तक लगभग पूरे देश में भीषण गर्मी रहेगी।

स्लोवाकिया में भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है। यहां मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार रात अब तक की सबसे गर्म रात रही, जब तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया।

चेक गणराज्य, हंगरी और मोल्दोवा में भी उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की गई है, जबकि बाल्कन क्षेत्र के देश आने वाले दिनों में गंभीर गर्मी के लिए तैयार हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Jun 2026 7:12 PM IST

Tags

Next Story