'देश की ड्यूटी' वाले अंदाज में रितेश ने अपूर्वा को किया अलविदा, शो में छाया मजेदार पल

देश की ड्यूटी वाले अंदाज में रितेश ने अपूर्वा को किया अलविदा, शो में छाया मजेदार पल
अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में होस्ट की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में अभिनेता ने 'एजेंट' अपूर्वा मुखिजा को इस तरह विदाई दी, जिसने सभी को रवि किशन के वायरल डायलॉग की याद दिला दी।

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में होस्ट की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में अभिनेता ने 'एजेंट' अपूर्वा मुखिजा को इस तरह विदाई दी, जिसने सभी को रवि किशन के वायरल डायलॉग की याद दिला दी।

एपिसोड के दौरान रितेश ने अपूर्वा को 'परफेक्ट एजेंट ऑफ कैओस' यानी की हलचल और मनोरंजन बनाए रखने वाली बताया। साथ ही, उन्होंने अपूर्वा के सफर को खत्म करने की इजाजत दी।

मजेदार अंदाज में रितेश कहते हैं, "अपूर्वा आपको 'देश की ड्यूटी' पर जाने की जरूरत नहीं है, लेकिन जो जिम्मेदारी देशमुख यानी की मैंने दी थी, वह अब खत्म हो गई है।"

रितेश ने आगे कहा, "अपूर्वा, आपने बहुत अच्छा काम किया। आपने अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह निभाई, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सच में शो की परफेक्ट एजेंट ऑफ कैओस थीं।"

बता दें कि 'देश की ड्यूटी' डायलॉग अभिनेता रवि किशन का था और यह रियलिटी शो 'द अलायंस' को बीच में ही छोड़ने और सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग से जुड़ा है। रवि किशन अपनी बेटी रीवा के साथ प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' में शामिल हुए थे, लेकिन कथित तौर पर एक हफ्ते के भीतर ही उन्हें देश की जरूरी जिम्मेदारियों का हवाला देकर शो छोड़ना पड़ा।

शो छोड़ने के दौरान उनके नाटकीय अंदाज और बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर सोशल मीडिया पर यह कहकर मजाक बनाया गया कि उन्हें 'सिस्टम से देश की ड्यूटी' का मैसेज आया है।

उन्होंने कहा था, "सिस्टम को मैसेज आया है कि आपको तुरंत आपके देश की ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। इसलिए आपको इस समय हेडक्वार्टर को अलविदा कहना होगा।"

शो से बाहर आने के बाद जब रवि किशन अपनी फिल्म का प्रचार करते नजर आए, तो उनका यह डायलॉग इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो गया।

नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस शो में फिलहाल पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, योगेश रावत, श्रेया कलरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और वरुण यादव उर्फ लैला जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 July 2026 9:49 AM IST

Tags

Next Story