'उस समय मानचित्र की अहमियत को पहचानना विशेष बात थी', पीएम मोदी ने की लवलीना की देशभक्ति और सूझबूझ की तारीफ

उस समय मानचित्र की अहमियत को पहचानना विशेष बात थी, पीएम मोदी ने की लवलीना की देशभक्ति और सूझबूझ की तारीफ
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुलाकात की है। बॉक्सिंग में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वालीं लवलीना बोरगोहेन से भी प्रधानमंत्री मिले।

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुलाकात की है। बॉक्सिंग में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वालीं लवलीना बोरगोहेन से भी प्रधानमंत्री मिले।

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की देशभक्ति और सूझबूझ की तारीफ की। पीएम ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "लोग इसे लंबे समय तक याद रखेंगे। क्या अब दुनिया भर के खिलाड़ी हमारे बॉक्सर्स से डरने लगे हैं?"

इसके बाद उन्होंने लवलीना से सवाल किया, "क्या हुआ, वह रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?" इस पर लवलीना ने जवाब दिया, "खुशी का मौका था सर, हम जश्न मना रहे थे। मुझे अपने देश का गलत नक्शा देखना पसंद नहीं आया। मैंने उन्हें प्यार से बताया और उन्होंने बदलाव भी कर दिए।"

प्रधानमंत्री ने लवलीना के इस कदम को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। पीएम ने कहा, "जब आप जश्न मना रही थीं और गेम्स खत्म हो गए थे, उस समय उस मानचित्र की अहमियत को पहचान पाना कोई आम बात नहीं थी। यह सोच-समझकर किया गया काम था। इसे लोग बहुत लंबे समय तक याद रखेंगे।"

लवलीना ने कहा, हम लोगों को जिस तरह से सपोर्ट मिल रहा है और बैक टू बैक प्रतिस्पर्धा करने को मिल रहा है, यह बड़ी बात है। जितने भी युवा एथलीट हैं वे सभी 'खेलो इंडिया' स्कीम से आए हुए हैं। इससे बड़ा बदलाव हो रहा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "अगर आप लोगों की ओर से खेलों इंडिया की प्रतिष्ठा बढ़ाई जाती है तो यह बड़ा योगदान होगा। अभी हमें बहुत आगे जाना है, बहुत मेडल लाने हैं।

बता दें कि लवलीना बोरगोहेन को ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से हार का सामना करना पड़ा था। पहले राउंड में ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर ने अपना दमखम दिखाते हुए 4 जजों से 10-10 अंक हासिल किए थे। इसके बाद लवलीना ने शानदार कमबैक करते हुए दूसरे राउंड को 4-1 से अपने पक्ष में किया। तीसरे राउंड में 4 जजों ने एम्मा के पक्ष में 10-10 अंक दिए, जिसके साथ लवलीना को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 12:43 PM IST

Tags

Next Story