देश मजबूत हाथों में है, जीडीपी ग्रोथ इसी का है सबूत आरपी. सिंह

देश मजबूत हाथों में है, जीडीपी ग्रोथ इसी का है सबूत  आरपी. सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी. सिंह ने 2025-26 में भारत की जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा समय में दुनिया और देश दोनों कई तरह की चुनौतियों से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद पीएम मोदी की नीतियों की वजह से विकास की दर सकारात्मक बनी हुई है।

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी. सिंह ने 2025-26 में भारत की जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा समय में दुनिया और देश दोनों कई तरह की चुनौतियों से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद पीएम मोदी की नीतियों की वजह से विकास की दर सकारात्मक बनी हुई है।

आर. पी. सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इस समय ऊर्जा संकट एक बड़ी समस्या है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार लगातार स्थिति को संभालने और सुधारने के लिए कदम उठा रही है। इन प्रयासों का असर धीरे-धीरे भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है और यही वजह है कि विकास दर सकारात्मक बनी हुई है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि देश आर्थिक रूप से स्थिर रहे और किसी भी संकट का सामना मजबूती से किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार न केवल चुनौतियों को समझ रही है, बल्कि उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम भी कर रही है। इसी वजह से भारत की अर्थव्यवस्था अन्य कई देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में बनी हुई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए आर. पी. सिंह ने कहा कि उनके बयानों को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "उनके 'सुनामी' का मतलब है कि उनकी चाय की प्याली में तूफान आने वाला है। सच तो यह है कि देश सुरक्षित हाथों में है। हम मानते हैं कि संकट है, लेकिन उस संकट से कैसे निकला जाए, इसे लेकर पीएम मोदी चिंतित हैं और जीडीपी की ग्रोथ इस बात का संकेत है कि देश सुरक्षित हाथों में है।"

परिसीमन बिल को लेकर पूछे गए सवाल पर आरपी. सिंह ने कहा कि सरकार चाहती है कि देश की जनसंख्या और जनसांख्यिकी के अनुसार लोकसभा सीटों का पुनर्निर्धारण किया जाए। उनके अनुसार यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद की सीटों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि अधिक क्षेत्रों और लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

उन्होंने महिलाओं के आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी और बढ़ेगी। उनके अनुसार, यह सभी सुधार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jun 2026 12:11 AM IST

Tags

Next Story