देशभर में जन्माष्टमी की धूम कई इस्कॉन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, धर्मेंद्र प्रधान ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन

देशभर में जन्माष्टमी की धूम कई इस्कॉन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, धर्मेंद्र प्रधान ने महाप्रभु जगन्नाथ के किए दर्शन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशभर में उत्साह का माहौल है। लोग बड़े उत्साह के साथ मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशभर में उत्साह का माहौल है। लोग बड़े उत्साह के साथ मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से कहा कि आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुझे महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। इस पवित्र दिन पर मैंने महाप्रभु और भगवान कृष्ण से दुनिया, देशवासियों और हमारे राज्य ओडिशा के कल्याण के लिए प्रार्थना किया। सनातन के जीवंत प्रभाव से ही इस देश का विकास होगा। आध्यात्मिकता से जुड़ने के कारण लोगों में आत्म विकास होगा।"

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस्कॉन मंदिर पहुंचीं श्रद्धालु मुस्कान यादव ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सनातनियों के लिए यह बड़ा पर्व है। कृष्ण जन्माष्टमी के लिए हम लोग महीनों पहले से ही उत्साहित रहते हैं। मंदिर में सुबह से तांता लगा हुआ है। सुबह-सुबह कीर्तन शुरू हो गया है और पूरा बनारस भगवान की सेवा के लिए उत्सुक दिख रहा है।

वाराणसी इस्कॉन में दर्शन करने आए श्रद्धालु दिलीप दुबे ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को मनाने के लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

पंजाब के कपूरथला में स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। मंदिर के पुजारी ने कहा, "श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई देता हूं क्योंकि आज बांके बिहारी के जन्मोत्सव का दिन है। ठाकुर जी का जन्मोत्सव पूरी दुनिया में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।"

बिहार की राजधानी पटना में स्थित इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त जुट रहे हैं। मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने कहा, "व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। इस वर्ष वे पिछले वर्षों की तुलना में भी बेहतर हैं। कोई असुविधा नहीं है। दर्शन में लगभग आधे घंटे की देरी हो सकती है।"

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की खास तैयारी की गई है। मंदिर के पुजारी ने कहा, "यह जन्माष्टमी इस्कॉन के लिए बहुत खास है क्योंकि आज इस्कॉन को 60 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बहुत अच्छी तैयारियां की गई हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2026 12:44 PM IST

Tags

Next Story