देशवासियों की घुसपैठियों से रक्षा करना सरकार का दायित्व रामकृपाल यादव

देशवासियों की घुसपैठियों से रक्षा करना सरकार का दायित्व  रामकृपाल यादव
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। बिहार सरकार में मंत्री एवं भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने गुरुवार को अमित शाह के दौरे पर खुशी जताई और कहा कि सरकार का दायित्व है कि वो घुसपैठियों से रक्षा करे।

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। बिहार सरकार में मंत्री एवं भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने गुरुवार को अमित शाह के दौरे पर खुशी जताई और कहा कि सरकार का दायित्व है कि वो घुसपैठियों से रक्षा करे।

रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। हमारे बॉर्डर इलाके, जो बहुत संवेदनशील हैं, में लगातार कुछ लोग देश और प्रदेश के अहित में काम करना चाहते हैं और विदेशी घुसपैठियों को घुसाना चाहते हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व बनता है कि वह अपने देशवासियों और प्रदेशवासियों की सुरक्षा करे।"

उन्होंने कहा, "हमारी संपत्ति, भोजन और रोजगार पर कोई दूसरी विदेशी ताकत अपना अधिकार न जताए। इन सभी चीजों के लिए सरकार प्रतिबंध है। इसी कारण गृहमंत्री ने कहा है कि हम तभी आएंगे, जब घुसपैठियों को रोकेंगे। इसी कमिटमेंट के साथ वो काम कर रहे हैं। इन दिनों यह बात सामने आ रही है थी कि घुसपैठिए बिहार और देश में घुसने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सरकार का कर्तव्य है कि उन्हें रोके, जो सरकार कर रही है।"

भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह का बयान सरकार के वादे को दिखाता है। बिहार समेत देश भर के अलग-अलग राज्यों में घुसपैठ के बुरे असर दिख रहे हैं। चाहे यह घुसपैठ जम्मू-कश्मीर में हो या बिहार के सीमांचल इलाके में, घुसपैठ के दुष्परिणाम और भयावता देखने को मिल रही है। राष्ट्रविरोधी तत्व घुसपैठ से देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार घुसपैठियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और पूरी मनोयोग से उन्हें बाहर करेगी।"

इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पीएम मोदी को इजरायली संसद का सबसे बड़ा सम्मान मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है। प्रधानमंत्री की विदेश डिप्लोमेसी भारत के पक्ष में अच्छी चल रही है। लोग उनका सम्मान कर रहे हैं। लोग उनकी डिप्लोमेसी को मान रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बनाना चाहिए। कोई भी देश जो आतंकवाद का समर्थन करता है या आतंकवादी गतिविधियां करता है, उसे रणनीतिक रूप से घेर लेना चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Feb 2026 10:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story