देवास में सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच, नियमों का उल्लंघन करने पर एक सील

देवास में सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच, नियमों का उल्लंघन करने पर एक सील
मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन की ओर से जिलेभर में संचालित हो रहे सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं पर निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे तो नहीं रखे गए हैं। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर की कार्रवाई के निर्देश पर की जा रही है।

देवास, 17 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन की ओर से जिलेभर में संचालित हो रहे सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं पर निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे तो नहीं रखे गए हैं। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर की कार्रवाई के निर्देश पर की जा रही है।

प्रशासन की तरफ से पहले ही इस बात का आदेश जारी किया जा चुका है कि किसी भी फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे नहीं रखा जाए। जांच के दौरान अगर कोई भी फैक्ट्री संचालक नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जा रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की तरफ से इसी कड़ी में एक फैक्ट्री को सील भी कर दिया गया है, क्योंकि यहां पर निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पटाखे रखे गए थे। इस वजह से वहां पर किसी भी अप्रिय घटना के होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, जिला प्रशासन की ओर से सभी दुकानदारों और पटाखा संचालकों के लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इस दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई दस्तावेज नियमों के विरुद्ध तो नहीं बनाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि अगर किसी के पास कोई दस्तावेज फर्जी या नियमों के विरुद्ध जाकर बनाए हुए पाए गए, तो उसके खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाए।

तहसीलदार पूजा भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत सभी फैक्ट्री के दस्तावेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा, हम लोग सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके, क्योंकि आमतौर पर नियमों की अवहेलना की वजह से कई तरह की अप्रिय स्थिति देखने को मिलती है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 May 2026 6:32 PM IST

Tags

Next Story