गर्मी का तांडव: गर्मी के तेवर बरकरार, पसीना-पसीना हो रहे लोगों की मुसीबत बढ़ाने में महावितरण भी पीछे नहीं

गर्मी के तेवर बरकरार, पसीना-पसीना हो रहे लोगों की मुसीबत बढ़ाने में महावितरण भी पीछे नहीं
  • अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा
  • शुक्रवार आधी रात के बाद दो बार बिजली गुल हुई

Nagpur News. रविवार दिनभर गर्मी ने तांडव दिखाया। इससे पहले शनिवार को तापमान में थोड़ी कमी आई, लेकिन गर्मी के तेवर बरकरार हैं। तापमान घटने के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भीषण गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे लोगों की मुसीबत बढ़ाने में महावितरण भी पीछे नहीं है। पूर्व नागपुर के विद्यानगर, श्रीकृष्णनगर, वाठोडा, संघर्षनगर, संकल्पनगर, अनमोल नगर, शेषनगर व शक्तिमातानगर में शुक्रवार आधी रात के बाद दो बार बिजली गुल हुई। बिजली आने के इंतजार में पूरी रात खराब हो गई। इस क्षेत्र में शनिवार को भी शाम के समय तीन बार बिजली गुल हुई। इसी तरह हिवरीनगर में शाम 4 बजे आधे घंटे के लिए बिजली गुल रही। समाजसेवी एड. यशवंत मेश्राम का कहना है कि महावितरण अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी हर दिन बिजली गुल हो रही हैै।

इतवारी में भी संकट

शहर के कारोबारी एरिया इतवारी, खापरी पुरा, धारस्कर रोड, इतवारी पोस्ट ऑफिस एरिया, शहीद चौक, टांगा स्टैंड परिसर में शुक्रवार व शनिवार को बिजली गुल हुई। शनिवार दोपहर को भी 1.15 बजे परिसर में बिजली आपूर्ति बंद हुई।

Created On :   17 May 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story