- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब...
विशेष अभियान: गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब में कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद एसआईआर के लिए ऑनलाइन सहायता

Nagpur News. उत्तर नागपुर के दीपक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। जिसकी समाप्ति के बाद संगत को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देने तथा ऑनलाइन सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
रविवार को आयोजित कीर्तन दरबार के उपरांत संगत ने अपने मतदान पहचान पत्रों के माध्यम से एसआईआर संबंधी जानकारी प्राप्त की। मैपिंग प्रक्रिया के तहत 50 से अधिक लोगों ने अपने चुनाव पहचान पत्रों के आधार पर परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन एसआईआर आवेदन किए। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के बीएलओ द्वारा सूची के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह ताक ने संगत से अपील करते हुए कहा कि आगामी रविवार को भी इसी प्रकार सहायता अभियान जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में खासतौर से सरदार सतपाल सिंह विरदी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सिख समाज सहित सभी जरूरतमंद नागरिकों को आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को पेंशन योजनाओं से जोड़ने तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।
यह भी पढ़े -अब जागी मनपा - समाप्ति की ओर गर्मी अचानक 353 कुएं की सफाई प्रस्तावित, एकदम खुली नींद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो. फिरोज (राजा भाई) उपस्थित थे। इसके अलावा विशेष सहयोग में शहर महिला इकाई की अध्यक्षा डॉ. शबाना खान, मो. आदिल तथा जिलाध्यक्ष योगेश लांजेवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Created On :   17 May 2026 8:20 PM IST












